भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने मनाई पंडित उपाध्याय की पूण्य तिथि

नगर मंडल ने भुलाया
IMG-20160211-WA0006राजसमन्द। भाजपा के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पूण्य तिथि पर राजनगर स्थित पंडित जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस अवसर पर मुख्य वक्ता सुनील जोशी ने कहा की पंडित जी राष्ट्र प्रणेता थे और उनके पदचिन्हों पर चलना ही हमारा धर्म हे।
> > ज्ञात रहे की पंडित जी की पूण्य तिथि पर हर बार भाजपा नगर मंडल कार्यक्रम आयोजित करता आ रहा हे लेकिन यह प्रथम अवसर हे जब न तो नगर मंडल और न ही भाजपा के जिला अध्यक्ष की तरफ से कोई कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूरा दिन व्यतीत होने के उपरान्त भाजपा के पुराने और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने मजबूर होकर सायं 5 बजे राजनगर स्थित पंडित जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संसदीय क्षेत्र मीडिया संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने की इस अवसर पर युवामोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील जोशी, पार्षद हिम्मत मेहता, टी ए सी सदस्य राजकुमार अग्रवाल, पूर्व नगर महामन्त्री सत्यदेव सिंह चारण, पूर्व पार्षद रमेश खिंची, भेरूलाल कच्छारा, प्रह्लाद वैष्णव, भेरू नंदवाना, नर्बदा शंकर, राजेश पालीवाल, आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!