जिला मुख्यालय को रेल सेवाओं से जोड़ा जाय-सांसद राठौड़

राजसमन्द जिला मुख्यालय को रेल सेवाओं से जोड़ने की कोशिश
सांसद राठौड़ ने लोकसभा में रेल मंत्री सुरेश प्रभु से किया प्रश्न

hari om singh rathour 2राजसमन्द। जिला मुख्यालय को रेल सेवाओं से जोड़ा जाय-सांसद हरिओम सिंह राठौड़ । सांसद और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामन्त्री हरिओम सिंह राठौड़ ने बुधवार को लोकसभा में विभिन्न राज्यों और संघ राज्यों के जिला मुख्यालयों सहित राजसमन्द जिला मुख्यालय के रेल सेवाओं से वंचित रहने का मसला जोरशोर से उठाया हे। संसदीय क्षेत्र मीडिया संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया कि संसद के चालु सत्र में प्रश्नकाल के दौरान सांसद राठौड़ ने केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु से पूछा की सभी जिला मुख्यालयों सहित राजस्थान के राजसमन्द जिला मुख्यालय को रेल नेटवर्क से कब जोड़ा जाएगा ? और इसकी क्या योजना हे ? और देश में कितने ऐसे जिला मुख्यालय हे जँहा रेल सेवा उपलब्ध नहीं हे। राठौड़ ने सदन में कहा कि क्या विभिन्न राज्यों और संघ राज्यों में जिला मुख्यालय पर रेल सेवा प्रदान करने की कोई योजना हे क्या ? और अगर हे तो कब तक इन योजनाओ को अमली जामा पहनाया जा सकेगा और अगर ऐसी कोई योजना नहीं हे तो इसका क्या कारण हे ? स्पष्ट करना चाहिए।

error: Content is protected !!