जैसलमेर जवाहर चिकित्सालय में चिकित्सको की पूर्ति के लिए ग्रुप फॉर फॉर पीपुल की राजयपाल से गुहार

IMG-20160319-WA0087जैसलमेर जवाहर चिकित्सालय में अव्यवस्थाओ और चिकित्सको की कमी से आम जन को हो रही समस्याओ को लेकर ग्रुप फॉर पीपुल्स जैसलमेर के कार्यकर्ताओ ने शनिवार को राज्यपाल से विशेष भेंट कर स्थाई समाधान की मांग रखी। राजयपाल कल्याण सिंह ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा की पर्यटन शहर में ऐसा आलम। उन्होंने ग्रुप सदस्यों को आश्वस्त किया की वो इस सम्बन्ध में उचित कार्यवाही करेंगे। राजयपाल से मिलने ग्रुप फॉर पीपुल्स का प्रतिनिधि मंडल ग्रुप संयोजक चन्दन सिंह भाटी के निर्देशानुसार राज्यपाल से विशेष मिलने गया ,प्रतिनिधि मंडल में हरीश धनदे ,दलवीर सिंह भाटी ,विवेक भाटिया ,डॉ हितेश चौधरी ,देवेन्द्र परिहार ,जितेंद्र कुमार खत्री शामिल थे ,

राज्यपाल को हरीश धनदे ने ज्ञापन सुपुर्द कर बताया की सरहदी जिले जैसलमेर जिला मुख्यालय पर स्थित एक मात्र जवाहर चिकित्सालय लम्बे समय से चिकित्सको की कमी से झुझ रहा हैं ,जिसके कारन स्थानीय लोगो के साथ ग्रामीण अंचलो से आने वाले मरीजों को भरी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा हैं , लम्बे समय से चिकित्सक नही हैं ,चूँकि जैसलमेर के आसपास के जिलो की दुरी भी काफी लम्बी हैं ऐसे में रेफर केस में भी विपरीत परिणाम आते रहे हैं ,लोगो को साधारण से साधारण बीमारी में उपचार के लिए जोधपुर ,डीसा ,अहमदाबाद जाना पड़ रहा हैं , लम्बे समय से जन प्रतिनिधि इस समस्या के समाधान की मांग करते आ रहे हैं ,चूँकि सरहदी जिला हैं ,नए चिकित्सको का ठहराव शून्य हैं ,यहाँ कुछ चिकित्सक स्थानांतरण के जरिये भेजे जाए तो उनका ठहराव हो सकता हैं ,
राज्यपाल ने चिकित्सालय सम्बंधित समस्या को गंभीरता से सुना ,सदस्य दलवीर सिंह भाटी ने उन्हें बताया की लम्बे समय से जवाहर चिकित्सालय को सुविधाओ की दरकार हैं ,आई सी यु ,एमेजेन्सी वार्ड ,शिशु प्रजनन वार्ड ,स्त्री रोग वार्ड ,में किसी प्रकार की सुविधा नहीं हैं ,आपसे निवेदन हैं की जवाहर चिकित्सालय में सुविधाए उपलब्ध कराने के लिए सरकार से विशेष प्रावधान किया जाये जिससे आम जन को राहत मिले ,चूँकि जवाहर चिकित्सालय जिले का एक मात्र बड़ा हॉस्पिटल हैं ,मगर विशेषज्ञ चिकितसकों के भाव में आम जन को राहत नही मिल रही ,निम्न चिकित्सक तत्काल नियुक्त किये जाए ,आम जन आपको दुआएं देगी,वर्तमान में स्त्री रोग विशषज्ञ .शिशु रोग विशेषज्ञ ,चर्म रोग विशेषज्ञ . अस्थिरोग विशेषज्ञ , फिजिशियन,.नेत्र चिकित्सक , .नाक कान गला विशेषज्ञ की सख्त आवश्यकता महसूस की जा रही हैं। विवेक भाटिया ने राजयपाल का आभार जताया।

error: Content is protected !!