पानी की मांग को लेकर किया धरना प्रदर्षन

महिला मुख्यमंत्री के राज में सांसद व विधायक के इषारे पर पुलिस ने किया महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार

baran samacharफ़िरोज़ खान बारां , ( राजस्थान ) 20 मई। शहर के शिव कालोनी, ग्रेड बस्ती, मनिहारा कच्ची बस्ती एवं गांधी कालोनी के वार्डवासियों द्वारा गत एक महिनेे पहले वार्ड में पीने के लिए पानी की आपूर्ति नही होने पर जिला कलक्टर एवं विधायक रामपाल मेघवाल को समस्या से अवगत कराया था। जिस पर विधायक ने कनिष्ठ अभियंता को वार्ड में भेजकर पेयजल हेतु टेंकर की सुविधा व बोरिंग करवाने का आश्वासन दिया था। लेेकिन एक माह गुजर जाने के बाद भी समस्या का समाधान नही होने पर नाराज होकर आज वार्डवासियों द्वारा कोटा रोड़ स्थित ओवरब्रिज पर रास्ता अवरूद्व कर कांग्रेस महिला नगर अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद रितु जैन के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया।

महिला नगर अध्यक्ष रितु जैन ने बताया कि नगर परिषद बारां के वार्डो में सांसद एवं विधायक द्वारा राजनैतिक द्वेषता की जा रही है। गत दिनों भाजपा द्वारा नगर परिषद के वार्डो में लगाए गए जन सुनवाई कार्यक्रम में विधायक रामपाल मेघवाल तथा भाजपा के नेतागणों ने सभी 45 वार्डो में नही जाकर केवल भाजपा के 21 वार्डो में ही जन सुनवाई की, इससे भाजपा की राजनैतिक द्वेषता स्पष्ट रूप से झलकती है।

भाजपा नगर परिषद में कांग्रेस की हुई जीत को पचा नही पा रही है तथा कांग्रेस पार्षदों के वार्डो मेें विकास कार्यो को लेकर भेदभाव किया जा रहा है। क्या इन वार्डो में जनता निवास नहीं करती है। रितु जैन ने बताया कि उनके द्वारा जन समस्याओं को लेकर शांतिपूर्वक किए जा रहे प्रदर्शन को दबाने के लिए सांसद दुष्यंत सिंह एवं विधायक रामपाल मेघवाल के निर्देश पर पुलिस प्रशासन द्वारा महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया तथा उन्हें गिरफ्तार किया जाकर बाद में जमानत पर रिहा किया गया।

रितु जैन ने बताया कि वह जन समस्याओं के लिए हमेशा संघर्ष करती रहेगी तथा यदि वार्डवासियों की उक्त समस्या का आगामी पांच दिनों में समाधान नहीं हुआ तो इससे भी बडा प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री, स्थानीय सांसद तथा विधायक का पुतला फूंकेगें।

आज प्रदर्शन के दौरान वार्ड की महिला कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष उर्मिला बैरवा, रामकन्याबाई, रामभरोस, दाखाबाई, फूलीबाई, पुष्पाबाई, हरिराम ऐरवाल एससी प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष, लखन गुर्जर, राकेश ऐरवाल, पन्नालाल ऐरवाल, पप्पू ऐरवाल सहित दर्जनों ने भाग लिया।

error: Content is protected !!