Deprecated: Creation of dynamic property OMAPI_Elementor_Widget::$base is deprecated in /home/u839618843/domains/ajmernama.com/public_html/wp-content/plugins/optinmonster/OMAPI/Elementor/Widget.php on line 41
हत्यारों को निष्कासित करे भाजपा,जल्दी गिरफ्तार किया जाये - Ajmernama

हत्यारों को निष्कासित करे भाजपा,जल्दी गिरफ्तार किया जाये

baran samacharफ़िरोज़ खान बारां , ( राजस्थान ) 27 जून 2016। *सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया राजस्थान इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद रिज़वान खान* ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बारां में सरपंच पति की नृशस हत्या के आरोपियों को अभी तक पुलिस गिरफ्तार नही कर रही, इस से ऐसा प्रतीत होता हे कि भाजपा के संगटन का उनपर हाथ हे ,चूँकि हत्या में उनकी संलिप्तता होने के बाद भी भाजपा ने उनका अभी तक निष्कासन नहीँ किया और साथ ही मुख्यमंत्री के पुत्र का लोकसभा क्षेत्र होने से उन पर पुलिस हाथ डालने से पीछे हट रही हे ।
अतः सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया *एस डी पी आई* इस घटना की और प्रशासन के ढुलमुल रवैये की निंदा करती हे तथा हत्यारों को तुरन्त प्रभाव से भाजपा से निष्कासित किये जा कर उन्हें तुरन्त गिरफ्तार किये जाने की मांग करती हे ।

error: Content is protected !!