फ़िरोज़ खान बारां ( राजस्थान ) 28 जून। सोनू गोयल की गत 25 जून को भाजपा जिलाध्यक्ष नरेशसिंह सिकरवार एवं उसके भाईयों द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार किए जाने एवं प्रकरण की सीबीआई जांच करवाए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस द्वारा राजकीय चिकित्सालय बारां के मोर्चरी कक्ष के बाहर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है जिसे आज तीन दिन हो चुके है। इसी कडी में सोमवार को बारां बंद भी आयोजित किया गया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल ने कहा कि पुलिस द्वारा तीन दिन गुजर जाने के बाद आज तक घटना में लिप्त नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नही किया गया, यह बडे खेद का विषय है। कांग्रेस द्वारा जब तक सोनू गोयल की हत्या के अपराधियों को गिरफ्तार नही कर लिया जाता एवं प्रकरण सीबीआई को जांच के लिए सौंपा नही जाता तब तक धरना प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा।
आज धरना प्रदर्शन में पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया, कांग्रेस पूर्व विधायक निर्मला सहरिया, पूर्व जिला प्रमुख रामचरण मीणा, जिला महासचिव कैलाश जैन, वरिष्ठ नेता राजेन्द्र बंसल, नगर अध्यक्ष अंता सीपी मीणा, बारां धर्मचंद जैन, शाहबाद प्रधान निधि चंदेल, किशनगंज प्रधान सेवाराम मीणा, किशनगंज ब्लाॅक अध्यक्ष संदीप शर्मा, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष प्रदीप काबरा, सुरेश सिंघल, कानसिंह चैधरी, एससी प्रकोष्ठ के सत्यनारायण भूमल्या, प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस मंजू शर्मा, सिद्वार्थ नागर, सुनील बामला, रितु जैन, राहुल शर्मा, गौरव शर्मा, आदि सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजनों ने भाग लिया।