गणेश चतुर्थी पर मुख्यमंत्री गहलोत ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

गहलोत ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय संस्कृति में किसी भी कार्य को निर्विघ्न संपन्न करवाने के लिए भगवान श्रीगणेश का पूजन हमारी संस्कृति का अहम् अंग है। देश-प्रदेश में गणेशोत्सव आपसी भाईचारे एवं साम्प्रदायिक सद्भाव का प्रतीक है। जहां हर धर्म, जाति एवं वर्ग के लोग पूर्ण श्रद्घा और आनन्द के साथ शामिल होते है।

उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढऩे के लिए माता-पिता के आशीर्वाद से सदैव विजय प्राप्त करने के लिए उनका संदेश हम सभी के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने इस पावन अवसर पर भगवान गणेश से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्घि की कामना की है।

error: Content is protected !!