(फ़िरोज़ खान)बारां 4 सितम्बर । ग़दरेटा ग्राम पंचायत के कागलावर गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में इन दिनों बारिश के कारण क़रीब 15-20 बच्चे स्कूल नही जा पाते हैं । ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल से पहले एक बड़ा नाला होने के कारण पानी में होकर निकलना मुश्किल हो रहा हैं । उन्होंने बताया कि इस नाले पर पुलिया निर्माण की मांग लम्बे अरसे से की जा रही है ।बीच में नाला पड़ने की वजह से भील समुदाय के बच्चे बारिश के मौसम में शिक्ष से वंचित रहते हे । अध्यापक कैलाशचंद मेहता ने बताया की स्कूल में 47 बालक बालिकाओं का नामंकन है । और प्रतिदिन 38 बालक बालिकाओं की उपस्थिति रहती है । मगर बारिश के मौसम नाले में पानी रहने के कारण भील समुदाय के करीब 15-20 बालक बालिकाएं स्कूल नही आ पाते है । उन्होंने बताया की गांव में सड़क नहीँ हे । अभी तक ग्रेवल सड़क ही बन पायी है । और ना ही इस गांव में तक पीने के पानी की कोई व्य्वस्था है । आज भी लोग तालब का गन्दा पानी पी रहें । गांव में अभी तक बिजली नही लगी है । आज भी लोग बिजली के अभाव में अपना जीवन यापन कर रहे है । ग्रामवासियो ने बताया कि 3 हैण्डपम्प लगे हुए, मगर तीनों हैण्डपम्प का पानी खराब है,इनमे लाल पानी आता हे । इस गांव में 50 परिवार निवास करते है । जिसमें सहरिया व् भील समुदाय के लोग है ।