मनाया भगवान महावीर का जन्मोत्सव,शोभायात्रा निकाली

11 ppबीकानेर, 2 सितम्बर। रांगड़ी चौक के सुगनजी महाराज के उपासरे में जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ के पर्युषण पर्व के तहत चल रहे कल्पसूत्रा के वाचन-विवेचन के दौरान शुक्रवार को भगवान महावीर की माता त्रिशला देवी को स्वप्न में दिखाई दी 14 आकृतियों व वस्तुओं की झांकी प्रदर्शित की गई, बोलियां लगाई गई तथा गाजे-बाजे से शोभायात्रा निकाली गई। वर्द्धमान स्वाध्याय मंडल जावरा से आए विधिकारक व वाचक सुनील दख व दर्शन भाई ने कल्पसूत्रा का वाचन करते हुए भगवान महावीर का जन्मवृतांत सुनाया। जन्म के समय कांसी की थाली व शंख बजाया गया तथा मंगल गीत ’’ केसरिया’केसरिया आज हमारो मन केसरिया’’ आदि मांगलिक व भक्ति गीत विचक्षण महिला मंडल द्वारा गाया गया। भगवान की प्रतीमा पर अक्षत्रा की वर्षा की गई तथा पालने को झूलाया गया। भगवान के पालने को झुलाने के लिए श्रावक-श्राविकाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। बोली लेने वाले महादेव सुराणा के परिजन भगवान महावीर के चांदी के पालने को सिर पर उठाकर नाहटा मोहल्ले के भगवान आदिश्वर मंदिर तक गाजे बाजे से लेकर गए। गोपेश्वर बस्ती के सुराणा निवास में भक्ति संगीत व भगवान महावीर का जन्म उत्सव मनाया गया। भगवान महावीर के पालने को शनिवार को सुबह साढे़ आठ बजे भुजिया बाजार के चिंतामणिजी मंदिर से वापस गाजे बाजे से सुगनजी महाराज के उपासरे में लाया जाएगा। सुगनजी महाराज का उपासरा ट्रस्ट के अध्यक्ष राय सिंह खजांची, मंत्राी रतन लाल नाहटा ने बताया कि पर्युषण पर्व के कार्यक्रम 5 सितम्बर तक चलेंगे। वरिष्ठ श्रावक थानमल बोथरा व गेवर चंद मुसरफ के सान्निध्य में प्रसाद का वितरण किया गया।

error: Content is protected !!