हंसराज मीना बने कांग्रेस एससी विभाग के जिलाध्यक्ष

baran samachar(फ़िरोज़ खान)बारां 06 सितम्बर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री सचिन पायलट के निर्देशानुसार बारां जिला कांग्रेस कमेटी, अनुसूचित जनजाति विभाग के जिलाध्यक्ष पद पर हंसराज मीना बामली को नियुक्ति प्रदान की गई है।
कांग्रेस जिला महासचिव कैलाश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री सचिन पायलट के निर्देशानुसार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जनजाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष श्री शंकरलाल मीना द्वारा हंसराज मीना बामली को बारां जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जनजाति विभाग का जिलाध्यक्ष घोषित करते हुए उन्हें बारां जिले की प्रस्तावित कार्यकारणी का शीघ्र गठन करने के निर्देश प्रदान किए गए है।
हंसराज मीना बामली के अनुसूचित जनजाति के जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जैन भाया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल, पूर्व जिला प्रमुख रामचरण मीना, पीसीसी सदस्य हेमराज मीना उदपुरिया, जयकिशन मीना थामली, ब्लाॅक अध्यक्ष बारां रामस्वरूप मीना, मंडी अध्यक्ष प्रदीप काबरा, सभापति प्रेम सांखला, उप सभापति कमल राठौर, प्रधान सेवाराम मीना, उप प्रधान रामहेत मीना, निधि चंदेल, धर्मेन्द्र प्रधान, कविता मीना, अजयसिंह, पूर्व सभापति राजेन्द्र भूमल्या, कैलाश पारस, अंता नगर पालिका चेयरमेन कृष्णा मेहरा, उपाध्यक्ष रामराज बागडी, सेवादल अध्यक्ष अशरफ देशवाली, महिला कांग्रेस अध्यक्ष नाहिदा बेगम, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के लियाकत अली, एससी प्रकोष्ठ के सत्यनारायण भूमल्या, लोकसभा अध्यक्ष धर्मराज मेहरा, जिला कांग्रेस कमेटी वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाशचंद नागर, ओम सुमन मिर्जापुर, मुस्तफा खान, उपाध्यक्ष विनोद चोपडा, महेन्द्र चैधरी, महासचिव डाॅ. इजहार खान, शिशुपाल मीना, सीपी मीना, सिद्वार्थ नागर, रेवती गेरा, चितरंजन पाठक, मेलाध्यक्ष हरिराज सिंह गुर्जर, नवीन सोन, गौरव शर्मा आदि ने प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट, शंकरलाल मीना का आभार व्यक्त करते हुए हंसराज मीना बामली को शुभकामनाएं ज्ञापित की है।

error: Content is protected !!