राजस्थान में नौ सिलेंडरों पर मिलेगी सब्सिडी

राजस्थान में अब सब्सिडी पर छह के स्थान पर नौ गैस सिलेंडर मिलेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश के बाद राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने यह निर्णय लिया। मंत्रियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि छह सिलेण्डरों पर केन्द्र सरकार सब्सिडी दे रही है और अब तीन सिलेण्डरों पर राज्य सरकार सब्सिडी देगी, जिससे राज्य के आम आदमी को फायदा होगा।

कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश और अगले साल के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के लिहाज से गहलोत सरकार ने यह निर्णय लिया है। गैस सिलेण्डर के मामले में केन्द्र सरकार के फैसले के बाद से राज्य के कांग्रेसी नेताओं ने पार्टी आलाकमान एवं मुख्यमंत्री से सब्सिडी पर मिलने वाले सिलेण्डरों की संख्या बढ़ाए जाने की मांग की थी।

इन नेताओं का कहना था कि इस निर्णय से आगामी विधान सभा चुनाव में नुकसान हो सकता है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान ने तो इस बारे सार्वजनिक रूप से बयान देकर सब्सिडी पर मिलने वाले सिलेण्डरों की संख्या बढ़ाए जाने की मांग की थी। वहीं राज्य सरकार ने प्रदेश में 21 नवंबर से 25 दिसम्बर तक प्रशासन शहरों के संग अभियान चलाने का भी निर्णय किया है।

इस अभियान में नगरीय विकास, ऊर्जा, राजस्व, जलदाय एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता विभागों से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा।

error: Content is protected !!