(फ़िरोज़ खान)कोटा दिनांक 19 सितम्बर 2016 सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आॅफ इण्डिया की और से पार्टी आॅफिस गुमानपुरा में शोकसभा आयोजित कर उरी में सेना के बेस कैम्प में हुए आतंकी हमले की निन्दा करते हुए मुठभेड में शहीद हुए सेना के 17 जवानों को आत्मिक श्रृद्धांजलि अर्पित की गई।
>
> सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आॅफ इण्डिया के प्रदेश महासचिव अशफाक हुसैन ने शोक सभा में बोलते हुए कहा कि देश में आतंकवादी हमले लगातार बढ रहे है जिसको केन्द्र सरकार को गंभीरता से लेते हुए आतंकवादी हमलो को अंजाम देने वालों पर कारवाई करने हेतु उचित कदम उठाने चाहिए जिससे अभी तक देश के लिए बलिदान होने वाले वीर शहीदों को सच्ची श्रृद्धाजंलि मिल सकें। उन्होने कहा कि देश के वीर सपूत जो इस आतंकवादी हमले में शहीद हुए है उनके परिजनों को ईश्वर धैर्य और साहस प्रदान करें। एसडीपीआई के कोटा जिलाध्यक्ष जफर चिश्ती ने कहा कि देश में बढ रही आतंकवादी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए बिना किसी सियासी राजनीति के पूर्ण इच्छा शक्ति के साथ उचित कदम उठाते हुए गंभीरता से लेना चाहिए।