अजमेर, 19 सितम्बर। दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना (12वीं योजना) के अन्तर्गत रविवार 18 सितम्बर को अजमेर विद्युत वितरण निगम के क्षेत्रा के 8 सर्किल में कुल 27 शिविरों का आयोजन किया गया । जहां 451 लोगों ने विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन किया। जिसमें से 301 लोगों को मौके पर ही विद्युत कनेक्शन जारी कर लाभान्वित किया गया है।
निगम के प्रबंध निदेशक श्री एम. आर. विश्नोई ने बताया कि योजना के अन्तर्गत ऐसे घरेलू आवास जो कि ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युतीकरण के बाद भी विद्युत कनेक्शन से वंचित हैं उन सभी को भी विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए ए.पी.एल. व बी.पी.एल. परिवारों को मौके पर ही कनेक्शन देने के लिए शिविर का आयोजन किया गया था। रविवार 18 सितम्बर को सीकर एवं राजसमंद सर्किल में 6-6, प्रतापगढ़ सर्किल में 5, भीलवाड़ा एवं चित्तौड़गढ़ सर्किल में 3-3, झुंझुनूं सर्किल में 2 तथा अजमेर एवं उदयपुर सर्किल में 1-1 शिविरों का आयोजन किया गया।
उन्होंने बताया कि रविवार को आयोजित शिविरों में प्राप्त 451 आवेदन में से 301 को सर्विस लाईन कनेक्शन प्रदान किए गए हैं जिनमें 119 कनेक्शन बीपीएल परिवारों को तथा 182 कनेक्शन एपीएल परिवारों को जारी किए गए। उन्होंने बताया कि भीलवाड़ा में कुल 124 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया जिसमें से 12 बीपीएल तथा 8 एपीएल परिवारों को विद्युत कनेक्शन जारी किया गया। सीकर में कुल 118 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया जिसमें से 15 बीपीएल तथा 103 एपीएल परिवारों को विद्युत कनेक्शन जारी किया गया। राजसमंद में कुल 70 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया जिसमें से 44 बीपीएल तथा 7 एपीएल परिवारों को विद्युत कनेक्शन जारी किया गया। प्रतापगढ़ में कुल 67 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया जिसमें से 37 बीपीएल तथा 27 एपीएल परिवारों को विद्युत कनेक्शन जारी किया गया। इसी प्रकार चितौड़गढ़ में कुल 37 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया जिसमें से 10 बीपीएल तथा 5 एपीएल परिवारों को विद्युत कनेक्शन जारी किया गया। झुंझुनूं में कुल 32 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया जिसमें से एक बीपीएल तथा 31 एपीएल परिवारों को विद्युत कनेक्शन जारी किया गया। उदयपुर में एक व्यक्ति ने एपीएल कनेक्शन के लिए आवेदन किया जिसे विद्युत कनेक्शन जारी किया गया तथा अजमेर में कुल 2 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किए।