-इस बार रामलीला में एलईडी प्रोजेक्ट का होगा उपयोग, दिल्ली तक के आयेंगे कलाकार
-एक दर्जन कमेटियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौपी
बारां 19 सितम्बर। गत 57 वर्षो से सतत् खेली जा रही रामलीला में इस बार रामचरित मानस का 12 दिनों तक शानदार एवं अनुठा प्रदर्शन किया जावेंगा। अबके रामलीला में कुछ नया करने का संकल्प लेकर मण्डल के सदस्यों ने लीला के दौरान प्रोजेक्ट एलईडी का उपयोग करने का मानस बनाया है। ताकि दर्शकों को लीला संजीव नजर आवे। आयोजन अध्यक्ष शम्भूदयाल व्यास ने बताया कि श्री महावीर कलां मण्डल संस्थान बारां द्वारा रामलीला मंचन की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई है। इस हेतु एक दर्जन कमेटियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गई है।
संस्थान के अध्यक्ष योगेश गुप्ता ने बताया कि 1 अक्टूबर 2016 से प्रारम्भ होने वाली रामलीला के प्रथम दिन दिल्ली के मशहूर कलाकारों द्वारा रामलीला की झांकियों के साथ भजन संध्या का कार्यक्रम किया जावेगा। रामलीला को इस वर्ष हाईटेक प्रणाली से जोडा गया है। जिसके तहत रामलीला के दृश्य प्रोजक्ट एलईडी से दिखाये जावेगे। तथा इस वर्ष मंच सज्जा हेतु ग्वालियर से कारीगर बुलाये गए है।
अभ्यास वर्ग में दी जा रही है शिक्षा-
संस्थान के डायरेक्टर हंसराज गेरा व गोपाल शर्मा ने बताया कि तीन सितम्बर से प्रतिदिन रात्रि 9 बजे से बड वाले बालाजी पर अभ्यास वर्ग की शिक्षा दी जा रही है। जिसमें स्थानीय छोटे से लेकर बडे कलाकर बढचढ कर हिस्सा ले रहे है।
राम बारात होगी आकर्षण का केन्द्र-
संस्थान के संयोजक धनराज चौरसिया व उपाध्यक्ष श्यामसुन्दर बंसल ने बताया कि 4 अक्टूबर को निकलने वाली राम बारात में पूरे हाडौती के कलाकारों का समावेश होगा। जो आकर्षण का केन्द्र होगा। जिसमें बूंदी का मशक बैंण्ड, भीलवाडा के मशहूर रावठा बजाने वाले कलाकार, शाहाबाद के सहरियां नृत्य, छबडा के कजंरी नृत्य, अन्ता की कच्ची घोडी, किशनगंज का मशहूर डांस, ऊंट, घोडे, बैल गाडियां, आकर्षण का केन्द्र होगी।
योगेश गुप्ता
अध्यक्ष
94133-54218
लक्ष्मण वर्मा ‘‘सागर’’
मीडिया प्रभारी
94141-90596