नफरत की राजनीति बंद करो अभियान के तहत जनसभा आयोजित

chhawani1कोटा दिनांक 19 सितम्ब्र 2016 पॉपुलर फ्रन्ट ऑफ इण्डिया की और से देशभर में चलाए जा रहे नफरत की राजनीति बन्द करों अभियान के तहत प्रदेश में भी नुक्कड सभा, जनसभा, गेट-टू-गेदर प्रोग्रामों का आयोजन किया जा रहा है इसी कडी में कोटा जिले में भी जगह जगह नुक्कड सभा और जनसभाओं का आयोजन किया जा रहा है।
पॉपुलर फ्रन्ट ऑफ इण्डिया कोटा इकाई की और से कल दिनांक 18 सितम्बर 2016 को रात्रि 9ः00 बजे जनसभा का आयोजन छावनी स्थित पुलिस चौकी के पास किया गया। जनसभा में जिलाध्यक्ष शोएब अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि इस अभियान का उद्देश्य देश में आज दलितों, अल्पसंख्यकों, पिछडो व आदिवासियोें को जो नफरत की नजर से देखा जा रहा है और उनके साथ जो जुल्म व अत्याचार किये जा रहे है उसके खिलाफ आवाज को बुलन्द कर देश के दलितों, पिछडों व अल्पसंख्यकों को जागरूक किया जा रहा है सभा को एनसीएचआरओं (छब्भ्त्व्) के प्रदेश सदस्य टीकम शाक्यवाल, डीएएफएसआई के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष बारां कॉलेज लाल सिंह मारना, आदिवासी मंच के प्रदेश अध्यक्ष हरीश मीण और सामाजिक कार्यकर्ता मुजाहिद शेख ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
जिला सचिव मुबारिक हुसैन ने बताया कि इस अभियान के तहत पॉपुलर फ्रन्ट ऑफ इण्डिया की राजस्थान इकाई की और से जयपुर में 24 सितम्बर 2016 को आयोजित होने वाली विशाल जनसभा में ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल होने का आहवान किया गया जिसमें सभी लोगों ने अभियान की सराहना करते हुए समर्थन किया।

मुबारिक हुसैन
जिला सचिव
मोबाईल नं. 9001070843

error: Content is protected !!