वरिष्ठ पत्रकार नवीन शर्मा को मातृ शोक

shraddhanjaliबीकानेर,15 अक्टूबर। पत्रकार नवीन शर्मा की माता शकुन्तलादेवी का शनिवार दोपहर देहान्त हो गया। वे 70 साल की थी और कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। उनका आज ही शिवबाड़ी मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

मदनलाल शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती शकुन्तला देवी अपने पीछे दो पुत्र,एक पुत्री सहित भरापुरा परिवार छोड़ गई है। उनके पार्थिव शरीर को बड़े पुत्र नवीन शर्मा ने मुखाग्नि दी। उनकी अंतिम यात्रा में पत्रकार,साहित्यकार,जनसम्पर्क कर्मी, पुलिस अघिकारी,शिक्षक वर्ग एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

error: Content is protected !!