चाइनीज वस्तुओं का जलाया पुतला, हस्ताक्षर अभियान रविवार को

img-20161015-wa0072बीकानेर, 15 अक्टूबर। दीपावली पर चाइनीज वस्तुओं के बहिष्कार के महाभियान के तहत शनिवार को वीर दल द्वारा जस्सूसर गेट के अंदर एनएसपी काॅलेज के पास चाइनीज वस्तुओं का पुतला जलाया गया।
भारत माता की जयघोष के साथ, युवाओं ने हुंकार भरते हुए एकस्वर में चाइनीज वस्तुओं के बहिष्कार की शपथ ली। वीर दल के सुरेश बिस्सा ने कहा कि अनेक संगठन इस अभियान से लगातार जुड़ रहे हैं। अभियान की सहयोगी संस्थाओं द्वारा अगले दस दिनों में प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचने के प्रयास किए जाएंगे। नितेश पुरोहित ने कहा कि अब समय आ गया है कि चीन के सस्ते एवं स्तरहीन सामानों के मायाजाल से बाहर निकलें तथा दीपावली के अवसर पर मिट्टी के दीपक जलाते हुए अपने घरों को रोशन करें, साथ ही कुम्हारों को भी संबल मिले।
रोहित व्यास ने कहा कि आज भारत, चीनी उत्पादों का सबसे बड़ा बाजार है। यह बात समझते हुए भी चीन, पाकिस्तान का साथ दे रहा है। कोई भी भारतवासी इसे सहन नहीं करेगा। चीनी वस्तुओं के बहिष्कार के लिए जन-जन को जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर महेश बिस्सा, अभिजीत कुमावत, आदेश व्यास, मनीष व्यास, रिंकू पुरोहित, पियूष पुरोहित, कृष्ण कांत व्यास, आनंद भादाणी, अमन रंगा, सिद्धार्थ व्यास, अभिषेक आचार्य, सीनू, अजय आचार्य, मनमोहन व्यास, विशाल जोशी, राजकुमार व्यास, पंकज गोस्वामी और मोहित व्यास सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
रविवार को चलाएंगे हस्ताक्षर अभियान
महाभियान के तहत रविवार को टाइगर यूथ क्लब द्वारा हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से आमजन से चाइनीज सामान के बहिष्कार की सहमति के प्रयास किए जाएंगे। क्लब के महेश बिस्सा ने बताया कि दोपहर 12 से कोटगेट पर चलाए जाने वाले इस अभियान के दौरान आमजन को चाइनीज वस्तुओं के उपयोग से होने वाले सामरिक नुकसान की जानकारी दी जाएगी।

error: Content is protected !!