जयपुर, 18 अक्टूबर। जलदाय मंत्री श्रीमती किरण माहेष्वरी ने प्रदेश की महिलाओं को करवा चौथ की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने अपने संदेश में कहा कि त्योहार और पर्व हमारी संस्कृति के संरक्षक हैं।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति का इससे खूबसूरत उदाहरण और क्या हो सकता है कि सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए पूरा दिन बिना अन्न-जल ग्रहण किए व्रत रखती हैं। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से आज तक महिलाओं का समाज में उच्च स्थान रहा है। महिलाएं चाहे कितने भी बड़े पद पर क्यों न हो लेकिन वह अपने परिवार की सुख शांति के लिए त्योहार मनाकर परंपराओं को जीवित रखती है।
