मुक्ता जैन के पेसिंल चित्रों में जन जीवन व संस्कृति की झलक

photo-mukta-jain-exb-28-10-2016बीकानेर,28 अक्टूबर। ऊर्जा थियेटर सोसायटी के सहयोग से सुदर्शना कुमारी कलादीर्घा में शुक्रवार को चित्रकार मुक्ता जैन के पेसिंल, ग्लास तथा तेलीय रंगों के चित्रों की तीन दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन सेवानिवृत बैंक अधिकारी सम्पत लाल राखेचा व भंवर लाल कोचर ने किया।
मुक्ता बीकानेर मूल की हैं व सोना देवी सेठिया पी.जी.गल्र्स महाविद्यालय,सुजानगढ़ में व्यवसायिक प्रबंधन की व्याख्याता हैं। प्रदर्शनी 30 अक्टूबर तक दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक दर्शकों के अवलोकनार्थ नि:शुल्क खुली रहेगी। प्रदर्शनी में 36 पेंसिल चित्रों में पक्षी, आम जन जीवन, प्रकृति तथा भारतीय संस्कृति से जुड़े चित्रों को दिग्दर्शित किया गया है। प्रथम दिन प्रदर्शनी को अनेक कलाकारों सहित दर्शकों ने देखा तथा सराहा।
वरिष्ठ रंगकर्मी व प्रदर्शनी संयोजक अशोक जोशी ने बताया कि मुक्ता ने अपनी अभिरूचि से भगवान महावीर के जीव मात्र के हितकारी संदेशों के साथ वर्तमान परिपेक्ष्य से जुड़े विषयों को विषय वस्तु बनाया है।
– मोहन थानवी

error: Content is protected !!