मेघवाल ने सेना के जवानों के साथ मनाई दीपावली

img20161030104833img20161030120637बीकानेर, 30 अक्टूबर। केन्द्रीय वित्त एवं काॅरपोरेट अफेयर्स राज्यमंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल ने रविवार को भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा पहुंचकर सेना के जवानों के साथ दीपावली मनाई तथा उनका मुंह मीठा करवाकर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर श्री मेघवाल ने कहा कि प्रत्येक भारतीय को सेना पर गर्व है। सीमाओं की रक्षा करते हुए सेना ने समय-समय पर देश का मान बढ़ाया है। विषम परिस्थितियों में सेना ने त्याग और तपस्या का जो परिचय दिया है, वह अपने आपमें मिसाल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सदैव सैनिकों के बीच जाकर दीपावली मनाते हैं। इस बार उनके आह्वान पर मंत्रिमंडल के सभी सदस्य अलग-अलग स्थानों पर सेना के साथ दीपावली मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की सवा अरब जनता सेना के साथ है तथा उन्हें सेना की क्षमता पर विश्वास है। उन्होंने कहा कि सेना के हाथों में देश की सीमाएं सुरक्षित हैं।
श्री मेघवाल ने कहा कि भारत ने पूरे विश्व को समानता, स्वतंत्रता एवं भाईचारे का सिद्धांत दिया है। यह विश्व को हमारी देन है। उन्होंने कहा कि इक्कीसवीं सदी एशिया की होगी और एशिया में भारत, सर्वाेपरि रहेगा। इसमें सेना की भूमिका भी महत्त्वपूर्ण है। इससे पहले उन्होंने जवानों का परिचय लिया तथा मुंह मीठा करवाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपनी लिखी कविता सुनाकर जवानों की हौसला अफजाई की।

वायु सेना स्टेशन में मनाई दीपावली
केन्द्रीय वित्त एवं काॅरपोरेट अफेयर्स राज्यमंत्री श्री मेघवाल नाल स्थित वायु सेना स्टेशन पहुंचे। उन्होंने जवानों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं तथा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि जवानों के साथ दीपावली मनाना गर्व की अनुभूति है। यह उनके जीवन के यादगार क्षण हैं। उन्होंने सैनिकों से बातचीत की तथा सातवे वेतन आयोग, वन रैंक वन पेंशन तथा नाल एयरफोर्स से संबंधित सुविधाओं के विस्तार पर बातचीत की। इस दौरान लक्ष्मीनारायण वर्मा, अशोक भाटी, दिल्लू खां कोहरी, पंकज पंवार आदि मौजूद थे।

error: Content is protected !!