सेवादल ने इंदिरा गांधी जी की पुण्य तिथि, सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंति मनाई

vidisha samacharविदिशा। आज दिनांक 31 अक्टूबर 2016 को जिला कांग्रेस सेवादल विदिशा द्वारा भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी जी की पुण्य तिथि पर इंदिरा राजीव उद्यान में उनकी तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर करोड़ीलाल जामोरिया ने किया सभी उपस्थित जनों ने श्रद्धासुमन अर्पित किये वक्ताओं ने अपने उद्बोधन दिये स्व. श्रीमती इंदिरा जो के निर्णय और राष्ट्र को सुरक्षा के लिये ऐतिहासिक निर्णयों को सराहा साथ पुण्य तिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया गया सरदार बल्लभ भाई पटेल को राष्ट्र को एक सूत्र में बांधने और राष्ट्र शक्ति को मजबूती प्रदान हेतु उन्होंने राजे रजवाड़ा का विलय कर एक सशक्त लोकतंत्र की स्थापना कर अभूत पूर्व कार्य किया।
वक्ताओं में सर्वश्री मेहताब सिंह यादव, शशांक भार्गव, अशोक ताम्रकार, रणधीर सिंह, वीरेन्द्र पीतलिया, करतार सिंह करोड़ीलाल जामोरिया आदि ने उद्बोधन दिये। कार्यक्रम का संचालन आशीष माहेश्वरी ने किया। कार्यक्रम के अंत में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सेवादल मुख्य संगठक जी महेन्द्र जोशी जी के पिता स्व. श्री विद्याधर जोशी पूर्व मंत्री म.प्र. शासन के निधन पर दो मिनिट का मौन रखा गया एवं दुखी परिवार दुःख सहने की प्रार्थना ईश्वर से की।
कार्यक्रम में उपस्थित जनों में सर्वश्री बंसत जैन, रवि कपूर, रामस्वरूप शर्मा, अंशुज शर्मा, रमेश तिवारी, आनंद प्रताप सिंह, सुशील शर्मा, डॉ. निशित मिश्रा, अजय कटारे, सुजीत देवलिया, अविनाश सनेहा, अर्पित उपाध्याय, रामराज दांगी, अब्दुल हक, मानव ताम्रकार, धन्नालाल कुशवाह, कैलाश यादव, नफीस पठान, मोहर सिंह रघुवंशी, अशोक तिवारी, मनोज पंथी, गुलशन गुप्ता, जितेन्द्र व्यास, जवाहर कुशवाह, हेमंत पंथी, चक्रेश जैन, गोविन्द सिंह भदौरिया, बंटी सक्सेना, नारायण प्रसाद भार्गव, अभिराज शर्मा, धर्मेन्द्र परिहार, सिप्पी गुप्ता, जित्तू व्यास, राजू पंथी, कोमल प्रसाद जाटव, दीपक दुबे, बंटी पंथी, आदि प्रमुख जन उपस्थित थे। कार्यक्रम के समापन पर आभार सुरेन्द्र सिंह भदौरिया ने किया।

सुरेन्द्र सिंह भदौरिया
मुख्य संगठक
जिला कांग्रेस सेवादल विदिशा

error: Content is protected !!