बाड़मेर सामाजिक सरोकार और नवाचार के प्रतीक ग्रुप फ़ॉर पीपल बाड़मेर द्वारा विशेष स्वच्छता नगर अभियान के तहत आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से आच्छो बाढ़ाणो के तहत एक दिया स्वच्छता के नाम से दीपमाला सजाई।अहिंसा सर्किल के पास रेलवे स्टेशन परिसर में एक हज़ार दीप हिन्दू मुस्लिम भाइयो ने प्रज्वलित कर कोमी एकता का परिचय दिया।कार्यक्रम संयोजक चन्दन सिंह भाटी ,ग्रुप अध्यक्ष आज़ाद सिंह राठौड़,आयुक्त श्रवण कुमार ,यातायात प्रभारी आनंद कुमार,महेश पनपालिया,तारा चौधरी, छगन लाल जाटोल ,बहादुर अली,आदिल भाई ने दीप प्रज्ज्वलित कर सामूहिक रूप से दीपोत्सव आयोजित किया।।ग्रुप फ़ॉर पीपल और नगर परिषद बाड़मेर द्वारा आयोजित स्वच्छता दीपमाला में महिला समूहों सहित गणमान्य नागरिकों और युवाओ ने शिरकत की।।रमेश सिंह इंदा,मदन बारूपाल,ललित छाजेड़,सुरेश जाटोल,अनिल व्यास,छगन सिंह चौहान,नरेन्द्र खत्री ,दिग्विजय सिंह चुली ,जसपाल सिंह डाभी,स्वरुप वासु,राजाराम,धीरज गोटी,हितेश मूंदड़ा,डॉ हितेश चौधरी,आसाराम,सहित सेकड़ो कार्यक्रता उपस्थित थे।।
: मुख्यमंत्री ने ग्रुप फ़ॉर पीपल को पच्चीस हज़ार निशुल्क पौधे उपलब्ध कराने के आदेश दिए।।
सरहद पर सीमा सुरक्षा बल के साथ लगाये जायेंगे पौधे।
बाड़मेर राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बाड़मेर जैसलमेर अंतराष्ट्रीय सरहद पर पच्चीस हजार पौधे लगाने के लिए निशुल्क उपलब्ध कराने के आदेश दिए।।
ग्रुप अध्यक्ष आज़ाद सिंह राठौड़ ने बताया कि अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन सरंक्षक ने मुख्य वन सरंक्षक जोधपुर और उप वन सरंक्षक जैसलमेर को पत्र भेज ग्रुप फ़ॉर पीपल को सीमा सुरक्षा बल के साथ मिलकर पच्चीस हज़ार पौधे निशुल्क उपलब्ध कराने का आदेश दिया।यह आदेश मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के निर्देश पे जारी किया।।अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन सरंक्षक ने लिखा है कि पच्चीस हजार पौधे उपलब्ध कराये ताकि मुख्यमंत्री महोदय को अवगत कराया जा सके।।इसकी एक प्रति ग्रुप संयोजक को भी भेजी हैं।।बाड़मेर में पौधे उपलब्ध नही होने के कारण जैसलमेर उप वन सरंक्षक से पच्चीस हजार पौधे प्राप्त करने का लिखा हैं।।उल्लेखनीय है ग्रुप फ़ॉर पीपल द्वारा नीम महोत्सव के तहत पचीस हज़ार पौधे सीमा सुरक्षा बल के साथ अंतराष्ट्रीय सरहद पर लगाने का निर्णय किया था मगर बाड़मेर नर्सरी में पौधे उपलब्ध नही थे जिसके चलते ग्रुप ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से सहयोग की अपील की थी।।