आई ऍम सी मोनालिका आयुर्वेदिक हर्बल इंडिया स्टोर का उद्घाटन संपन्न

img-20161102-wa0101मेनार। विदेशी वस्तुओं एवं चाइना के माल का बहिष्कार एवं स्वदेशी अपनाओ के आधार पर क्षेत्र के गुलाब नगर खेरोदा में आई एम सी मोनालिका आयुर्वेदिक हर्बल इंडिया स्टोर का उद्घाटन गुरुवार को हुआ। स्टोर के प्रमुख कुशाल सिंह शक्तावत ने बताया कि कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता डॉक्टर अंकिता सियाल, आयुर्वेद विभाग के आचार्य वेद रामेश्वर लाल ,आयुर्वेद विभाग के पुष्करलाल ,वेद कुलदीप रावल थे। स्टोर प्रमुख ने बताया कि विदेशी त्याग एवं स्वदेशी अपनाओ की तर्ज पर क्षेत्र मे इस पहल से स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग के प्रति इजाफा होगा ।साथ ही विदेशी वस्तुओं से होने वाले आर्थिक ,शारीरिक नुकसान से भी बचा जा सकता है ।साथ ही बताया देश की आर्थिक मजबूती के लिए भी योगदान मिलेगा। कार्यक्रम मै पूर्व पंचायत सोहन लाल पाराशर,कल्याण सिंह कुलदीप रावल,
त्रीनगर ,कुमार गणपत ,मेनारिया ,वीरेंद्र सिंह चुण्डावत सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

संजय मेघवाल मेनार

error: Content is protected !!