कोटि गायत्राी यज्ञ में मंत्राजाप व आहूतियां जारी

पूर्व मंत्राी डॉ. कल्ला सहित अनेकों ने की शिरकत
bikaner samacharबीकानेर, 7 नवम्बर। आचार्य महानंद वैदिक यज्ञ समिति के तत्वावधान में सुजानदेसर श्रीरामसर मार्ग पर स्थित श्री महानंद महादेव मंदिर परिसर में वयोवृद्ध पंडित नथमल पुरोहित के आचार्यत्व व श्रीधरजी महाराज के सान्निध्य में चल रहे 25 कुण्डीय कोटि गायत्राी महायज्ञ में सोमवार को पूर्व शिक्षा मंत्राी डॉ.बुलाकीदास कल्ला, माइन्स एसोसिएश्न के अध्यक्ष राजेश चूरा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने यज्ञ मंडल के दर्शन किए। पूर्व मंत्राी डॉ. कल्ला ने यज्ञ मंडप में बैठकर गायत्राी मंत्रा का जाप भी किया।
आयोजन से जुड़े रविन्द्र आचार्य ने बताया कि यज्ञ के छठें दिन तक साढ़े पंाच लाख वैदिक मंत्रों के माध्यम से आहूतियंा दी जा चुकी हैं । गायत्राी मंडल, गोगागेट के 11 वेदपाठी व गायत्राी उपासक ब्राह्मणों ने भी मंत्रोच्चारण में सक्रिय भागीदारी निभाई। सोमवार को शहरी व ग्रामीण क्षेत्रा के लोगों का दर्शन के लिए हुजूम उमड़ पडा। महिलाएं संकीर्तन करते व भजन गाते हुए यज्ञ मंडप की परिक्रम कर रही थीं। शुद्ध घी व यज्ञ सामग्री से आहूतियां देने से यज्ञ स्थल महक रहा था। यज्ञ मंडप में बैठे 50 जोड़ों के परिजनों व रिश्तेदारों ने भी यज्ञ स्थल पर आकर दर्शन किए तथा पुष्प मालाओं से यज्ञ का लाभ लेने वालों का स्वागत किया।
सोमवार को शिवकुमार आचार्य, दाऊलाल कल्ला, पवन जोशी, किशन पुरोहित, अमरनाथ आचार्य, निखिल आचार्य सहित विभिन्न कार्यकर्ताआंे ने विभिन्न व्यवस्थाएं बनाए रखने में भागीदारी निभाई।

error: Content is protected !!