बीकानेर 13 नवंबर 2016
शहर जिला महिला कांग्रेस की मासिक बैठक रविवार को खतुरिया कॉलोनी में आयोजित हुई। शहर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुनीता गौड़ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शहर अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने कहा की भाजपा शाशन के तीन वर्ष बीतने के बाद भी जनता मुलभुत सुविधाओ से वंचित है।उन्होंने कहा की नगर निगम के 60 वार्ड आज भी विकास कार्यो से वंचित है।खतुरिया कॉलोनी में केंद्रीय मंत्री और संसदीय सचिव के निवास स्थान होने के बाद भी खतुरिया कॉलोनी और शिव बाड़ीएजय नारायण व्यास कॉलोनी में सड़क.सीवरेजएनालियोएरोड लाइट जैसी मुलभुत सुविधओं का आभाव है। श्रीमती गौड़ ने कहा की भाजपा सरकार की विफलताओं को जनता के बिच में लाना होगा। वार्ड स्तर और ब्लाक स्तर पर समस्याओ को चिन्हित कर जिला प्रशाशन के समक्ष रखी जाये। महिला कांग्रेस ब्लाक और वार्ड स्तर पर मजबूत किया जाये। उन्होंने कहा की संगठन में सक्रीय और कार्य करने वाली महिलाओ को जिला स्तर पर सम्मानित किया जायेगा। ब्लाक अध्यक्षों को निर्देशित किया की वो ब्लाक और वार्ड स्तर पर महिला संगठन को मजबूत करे। पूर्व पार्षद शिवरी चौधरी और पूर्व पार्षद कमला बिशनोई ने कहा की वार्ड नण्41 व 42 में पिछले लंबे समय से मूलभुत सुविधाओ से वंचित है। उन्होंने जिला प्रशाशन को चेतावनी दी है की 7 दिनों में विकास कार्य शुरू नही हुए तो नगर निगम प्रशाशन का घेराव किया जायेगा। महिला कांग्रेस की महासचिव राधा भार्गव ने कहा की भाजपा के शाशन में समाजिक न्याय अधिकारिता विभाग की योजनाओ से क्षेत्र के लोग वंचित है। विधवाएविकलांग पेंशन व राशन कार्ड की समस्याएं रखी।सपना तिवाड़ी को महिला कांग्रेस की सचिव पद पर नियुक्ति पत्र दिया।
इस अवसर पर शबनम बानो,पूर्व पार्षद संतोष गुजर,संध्या द्विवेदी,मुमताज बानो,कुसुम,शशि,गीता,गंगा,सुमित्रा अग्रवाल,शारदा बिश्नोई,रतन कँवर,कांता यादव,सीता,मीना बसन्ती सहित बड़ी संख्या में महिलाओ ने विचार रखे।
