फ़िरोज़ खान,बारां
बारां 21 नवम्बर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रमोद जैन भाया, जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष श्री पानाचंद मेघवाल की सहमति एवं कांग्रेस अनुसूचित जनजाति विभाग के प्रदेशाध्यक्ष श्री शंकरलाल मीना के अनुमोदन से बारां जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जनजाति विभाग के ब्लाॅक अध्यक्ष घोषित किए गए है।कांग्रेस अनुसूचित जनजाति विभाग के जिलाध्यक्ष हेमराज मीणा बामली ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रमोद जैन भाया, जिलाध्यक्ष श्री पानाचंद मेघवाल की सहमति तथा अनुूसचित जनजाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष श्री शंकरलाल मीना के अनुमोदन से कांग्रेस अनुसूचित जनजाति विभाग बारां के 12 ब्लाॅक अध्यक्षों की घोषणा की गई है।मीणा ने बताया कि जिसमें ब्लाॅक बारां देहात के लिए देवेन्द्र मीना लेवा, ब्लाॅक बारां शहर मुकेश मीना मेलखेडी पूर्व पार्षद, ब्लाॅक अंता देहात हीरालाल मीना पलसावा, ब्लाॅक अंता नगर महावीर मीना बरडिया अंता, ब्लाॅक मांगरोल देहात कृष्णमुरारी मीना सीमल्या, ब्लाॅक मांगरोल शहर रामचन्द्र मीना, ब्लाॅक छबडा देहात सुरेश मीना बावडीखेडा, ब्लाॅक छबडा नगर योगेश मीना कछावन, ब्लाॅक छीपाबडौद कंवरलाल मीना खेरखजूरिया, ब्लाॅक अटरू महावीर मीना खुरी, ब्लाॅक शाहबाद रामसिंह सहरिया शाहबाद तथा ब्लाॅक किशनगंज के लिए अशोक मीना राधापुरा को नियुक्त किया गया है।