फ़िरोज़ खान,बारां
बारां 18 दिसम्बर। देश में पेट्रोल डीजल सहित बिजली व आम उपभोग की वस्तुओं के दामों में हुई निरंतर बढोतरी मंहगाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद उप सभापति कमल राठौर के नेतृत्व में केन्द्र की मोदी सरकार व राज्य की वसुंधरा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया तथा प्रताप चैक पर नारेबाजी की।
युवा नेता नरोत्तम प्रजापति व इमरान खान ने बताया कि केन्द्र की भाजपा सरकार निरंतर जनता के हितों पर कुठाराघात कर रही है। जन विरोधी कार्य कर रही है। देश में महंगाई में निरंतर बेतहाशा बढोतरी हो रही है। हाल ही में केन्द्र की भाजपा सरकार ने पेट्रोल डीजल के दामों में भारी बढोतरी की है। हर 20-25 दिन के अंतराल में डीजल व पेट्रोल के दाम बढाई जा रही है। खाद्य पदार्थो से लेकर आम उपभोग की सभ वस्तुओं की कीमतें आसमान को छू रही है।
पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दिनेश गुर्जर व युवा नेता मनीष राठौर ने बताया कि पेट्रोल डीजल की कीमतों में क्रमश 2.21 एवं 1.79 रूपए प्रति लीटर की बढोतरी की है। वहीं पूर्व में राज्य सरकार द्वारा बिजली की दरे बढाई गई है। भाजपा शासन में किसानों को अपनी उपज को ओने-पोने दामों में बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। देश की जनता केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार के तानाशाही रवैये, फरमान व जनविरोधी नीतियों तथा कार्यो से त्रस्त व परेशान है। नोटबंदी के चलते पहले ही देश का हर तबका दुखी परेशान है। ऐसे में पेट्रोल, डीजल, बिजली के दामों सहित आम उपभोक्ता के उपभोग की वस्तुओं की कीमतों में बढोतरी करना देश की जनता के साथ अन्याय है। देश आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। ऐसे में महंगाई बढने से आम आदमी की कमर टूट गई है तथा भाजपा सरकार ने जनता को परेशानी में डाल दिया है।उप सभापति कमल राठौर ने कहा कि देश का हर वर्ग परेशान है। व्यापारी सहित हर वर्ग अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहा है और जनता केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार की विफलताओं की मार झेल रही है। प्रदर्शन करने के दौरान शुभम सक्सेना, दिनेश यादव, मनीष शर्मा, अशोक धाकड, संदीप मीणा सोडाना, पंकज चंदेल, करण सेन, गर्वजीत जाट, अमृत सुमन, लक्ष्य पिपलानी, कुनाल चतुवेर्दी, विकास हाडा, सावल जैन, रघु नागर, गोपाल सोनी, छात्र नेता आकाश प्रजापति, संदीप शर्मा, चेरब सक्सेना, रिंकू सुमन, दुशांत जैन, रितिक पंचोली, राजा मीणा, अर्पित मेघवाल सहित सैकडों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
