नोटबंदी को लेकर प्रदर्शन हेतु महिला कांग्रेस की बैठक सम्पन्न

01बारां 07 जनवरी। नरेन्द्र मोदी द्वारा नोटबंदी के कारण भारतवर्ष में आमजन, किसान, मजदूर, व्यापारी आदि को हो रही परेशानियों के विरोध में महिला कांग्रेस द्वारा 9 जनवरी को प्रदर्शन किए जाने को लेकर जिला महिला कांग्रेस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई।

महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष रितु जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला कांग्रेस जिलाअध्यक्ष श्रीमती नाहिदा बेगम की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर 9 जनवरी को होने वाले नोटबंदी के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। रितु जैन ने बताया कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती शोभा ओझा व महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शकुन्तलाी रावत से प्राप्त निर्देशानुसार 9 जनवरी को प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक कलेक्ट्रट कार्यालय पर बीजेपी सरकार को जगाने के लिऐ थाली-कटोरी बजा कर सांकेतिक धरना व प्रदर्शन कर कलेक्टर को ज्ञापन दिया जायेगा। महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती नाहिदा बेगम ने सभी महिला पदाधिकारियो की अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं को प्रदर्शन में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आव्हान किया। बैठक के दौरान कमलाबाई, इंद्रा शर्मा, उर्मिला बाई, भारती नागर, विनीता बेलिस, शांति बाई, पुष्प बाई, राजेश बाई, सूखा बाई, प्रेम बाई, फूली बाई, कस्तूरी बाई, लीला बाई, संतोष बाई, सावित्री बाई, आदि कार्यकर्ता शामिल रही।

श्रीमति नाहिदा बेगम
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष
मो. 9829550226

error: Content is protected !!