राज्यमंत्री आमीन पठान पौंचे हुसैन से मिलने

नगर निगम के सामने भूख हड़ताल का सातवां दिन

unnamed (2)फ़िरोज़ खान
कोटा दिनाक 15 जनवरी वाल्मिक समाज के शोषण को रोकने अस्थाई सफाई कर्मचारियों को नियुनतम मजदूरी 201 रूपये नए टेंडर कराकर बैंक खातों में दिए जाने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता पार्षद मोहम्मद हुसैन की भूख हड़ताल नगर निगम के सामने सातवें दिन भी जारी रही

रविवार को राजस्थान हज कमेटी अध्यक्ष राज्यमंत्री आमीन पठान हड़ताल स्थल पर पार्षद हुसैन से मिलने पहुंचे पठान ने हुसैन के स्वास्थ्य की जानकारी ली और सफाई कर्मचारियों की मांग का समर्थन किया व बैंक में भुगतान के लिए नए टेंडर सरकार, स्वायत शासन मंत्री ,महापौर से बात कर सीघ्र करवाने का आश्वासन दिया पठान ने हुसैन को भूख हड़ताल ख़त्म करने का अनुरोध भी किया इस पर हुसैन ने कहा की आपके आने से मुझे पांच दिन की ताक़त और मिल गई है हुसैन ने पठान से हस्तक्षेप कर नए टेंडर व उसकी शर्ते तथा किस किस वार्ड में कितनी बीट लगाई जाएगी उसकी सूचि वेबसाईट पर जारी करवाने को कहा इस पर पठान ने सोमवार को दोबारा आकर नगर निगम और हुसैन में मध्यस्ता कराकर नए टेंडर सीघ्र जारी करवाने का आश्वासन दिया

रविवार को अखिल भारतीय ऋषि नवल धर्म सभा ,थर्माल ठेकेदार वर्क्स यूनियन ,वाल्मीकि महासभा कोटा संभागीय , सफाई मजदुर संघ, मेहतर मजदुर संघ , ब्राह्मण कल्याण परिषद् कोटा , ऑटो रिक्शा ड्राईवर यूनियन कोटा , भाजपा एस सी मोर्चा ,अखिल भारतीय श्री वाल्मीकि नवयुवक संघ , कब्रिश्तान समसान सफाई समिति कोटा , आदर्श कालोनी नव युवक मंडल , हिन्द एकता मंच, वेलफेयर पार्टी ऑफ़ इण्डिया ,एमार सोसायटी ,मुस्लिम नवजवान कमेटी ,

पूर्व पार्षद रुक्शाना ,मंजू महरा , उमर सिआईडी ,विकास नरवाल ,रफीक बेलियम, आरिफ कुरैशी ,सीए इस्लाम खान , आजाद शेरवानी , किफायत सेख , राम सवरूप लोहिया ,शालिनी रेड्डी ,सहित कई समाज और संगठन के लोगों ने हुसैन को समर्थन किया सोमवार को कई संगठन समाज हुसैन के समर्थन में आयुक्त महापौर को ज्ञापन भी देंगे ।

error: Content is protected !!