11लोगो को इंद्रा आवास की किश्तों का इंतजार

20170116_225212राजस्थान के बारां से एच एम् आर सी की रिपोर्ट
,बारां 18 जनवरी । किशनगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत के गांव लामा परना(नया गांव)के 11 लोगो को 2010 के आवासो की किश्ते अभी तक भी नही मिली है । मेघराज सहरिया ने बताया कि राम सिंह,बबलू,सत्तू,दीनदयाल,श्रीलाल सहित 11 लोगो को 2010 में इंद्रा आवास योजना के तहत मकान स्वीकृत हुए थे । तब इनको आवास का निर्माण करवाने के लिए 35000-35000 रुपए की राशि स्वीकृत हुई थी । उसके बाद इन लोगो ने आवास पुर्ण करवाकर फोटो पंचायत सचिव को दे दिए थे । तब से आज तक इन लोगो की 10000-10000रुपए की किश्ते बाकि चल रही है । उन्होंने बताया कि कई बार ग्राम पंचायत को अवगत करा दिया उसके बाद भी इनको बकाया राशि का भुगतान नही मिला है । विकास अधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि इस तरह का मामला मेरी जानकारी में नही आया है,फिर भी इस मामले की जानकारी कर मामले की जाँच करवाई जावेगी ।

error: Content is protected !!