प्राइवेट हॉस्पिटल की गाइनेकोलोजिस्ट देंगी निःशुल्क सेवाएं

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान को मिलेगा संबल
सरकारी अस्पताल में प्राइवेट डॉक्टर करेंगी गर्भवतियों की एएनसी जांच

PMSMA 094प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मार्मिक अपील पर निजी क्षेत्र की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ प्रत्येक माह की 9 तारीख को गर्भवतियों की निःशुल्क प्रसव पूर्व जांच व उपचार करेंगी, वो भी सरकारी अस्पताल में। अगले माह की 9 तारीख को आयोज्य प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान से ही ये सिलसिला शुरू हो जाएगा और ये विशेषज्ञ शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में गर्भवतियों की एएनसी जांच कर विशेष रूप से हाई रिस्क गर्भवतियों की पहचान और उनके सुरक्षित प्रसव की रणनीति पर जोर देंगी। इस सन्दर्भ में बुधवार को यहाँ स्वास्थ्य भवन सभागार में विभाग द्वारा निजी क्षेत्र की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
संयुक्त निदेशक डॉ. एच.एस. बराड़ ने अभियान में निजी क्षेत्र की गाइनेकोलोजिस्ट की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. अनिल वर्मा ने सभी आमंत्रित विशेषज्ञों को गरीब प्रसूताओं को अपनी निःशुल्क सेवाएं देकर उनकी जीवन रक्षा करने, अपने सामजिक ऋण को चुकाने व देश की मातृ मृत्यु दर को कम करने में अपना योग देने की अपील की। आरसीएचओ डॉ. रमेश गुप्ता ने उन स्वास्थ्य केन्द्रों की सूची उपलब्ध करवाई जहां कोई चिकित्सक नहीं है या उनकी सेवाओं की अधिक आवश्यकता है। उन्होंने माँ ;डवजीमतष्े ।इेवसनजम ।ििमबजपवदद्ध कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अपने-अपने संस्थानों में स्तनपान को बढ़ावा देने की अपील की।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुशील कुमार ने पोर्टल ीजजचरूध्ध्चउेउं.दीच.हवअ.पद पर पचसमकहमवित9 अभियान मे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की जानकारी दी तथा तत्काल रजिस्ट्रेशन भी करवाए। कोई भी प्राइवेट हॉस्पिटल के गाइनेकोलोजिस्ट या चिकित्सक इस पोर्टल पर स्वयं पंजीकरण कर सकते हैं। डॉ. रूपम कालरा पहले से ही पंजीकरण करवाके अपनी सेवाएं मातृ रक्षा को समर्पित करने की शपथ ले चुकी हैं। जिला आई.ई.सी. समन्वयक मालकोश आचार्य ने जानकारी दी कि अभियान के तहत जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अधिकाधिक सेवाएं देने वाले चिकित्सालय, चिकित्सक व दुर्गम क्षेत्रों में विशेष सेवाएं देने वाले चिकित्सक अप्रेल माह में दिल्ली में आयोज्य कार्यक्रम में हॉल ऑफ फेम अवार्ड से सम्मानित किए जाएंगे। राष्ट्रीय स्तर की इस पोर्टल के होमपेज पर अधिकाधिक सेवा देने वाले निजी चिकित्सकों की फोटो बतौर आभार प्रदर्शित की जाती है। बैठक में डॉ. रुपम कालरा, डॉ. वीणा श्रीवास्तव, डॉ. मधु आर्य, डॉ. इति माथुर, डॉ. चित्रा शर्मा, डॉ. भावना दास, डॉ. दीप्ति वहल व डॉ. दीपा खत्री शामिल हुईं। डॉ. बराड़ ने जानकारी दी कि जिले के अन्य सभी प्राइवेट हॉस्पिटल के गाइनेकोलोजिस्ट व चिकित्सकों को अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी
बीकानेर

error: Content is protected !!