सरपंच ग्राम सेवको के टोल फ्री करने की मांग

badmer newsबाड़मेर। जिला सरपंच संघ ने सड़क परिवहन मंत्री युनुष खान को ज्ञापन भेजकर बाड़मेर जिले के निम्बानियो की ढाणी में हाल ही में शुरू हुए टोल नाके से सरपंचो एव ग्राम सेवको के टोल फ्री करने की मांग की है जिला सरपंच संघ प्रवक्ता हिन्दू सिंह तामलोर ने बताया की बाड़मेर जिले के गिड़ा बायतु पटौदी बालोतरा पचपदरा कल्यापुरा के सरपंचो एव ग्रामसेवकों का बाड़मेर जिला मुख्यालय में अधिकाँश काम पड़ता रहता है ऐसे में उन्हें टोल टेक्स देना पड़ता है ऐसे में उनपर जनहित के कार्यो में अधिक आर्थिक व्यय उठाना पड़ता है जिला सरपंच संघ ने सड़क परिवहन मंत्री को ज्ञापन भेजकर बाड़मेर जिले के सरपंचो एव ग्रामसेवको टोल फ्री करने की मांग की है

error: Content is protected !!