अजमेर, दिनांक 15 फरवरी
महावीर इंटरनेशनल अजमेर द्वारा पीड़ित मानव सेवा कार्यक्रमों केतहत दिव्यांग बच्चों को भोजन कराया गया। महावीर इंटरनेशनल, अजमेर के मीडिया प्रभारी पी. सी. जैन (गंगवाल) ने बताया कि श्री गोवर्धन प्रसाद खंडेलवाल परिवार के सहयोग से महावीर इंटरनेशनल अजमेर द्वारा दिव्यांग बच्चों को अपना घर, कोटडा, अजमेर में भोजन करवाया गया जिसमें लगभग 55 बच्चे लाभांवित हुए।
इस कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पदमचंद जैन अजमेर शाखा अध्यक्ष जिनेश सोगानी, उपाध्यक्ष गोवर्धन प्रसाद खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार गोयल, वीरा एवं वीर प्रेम कुमार जैन, वीरा व वीर अनिल कुमार लोढा, सूरज नारायण लखोटिया आदि ने सहयोग प्रदान किया।
गरीब छात्रा को छात्रवृत्ति –
महावीर इंटरनेशनल अजमेर द्वारा सेन्ट जोन्स एजुकेशन अकादमी की कक्षा 5 की गरीब छात्रा कुमारी नंदनी ढोली को 1000 रु की छात्रवृत्ति प्रदान की गई।
रक्तदान शिविर
महावीर इंटरनेशनल द्वारा अजमेर द्वारा गत मंगलवार को बस स्टैंड कोटिया, भीलवाड़ा में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुल 78 यूनिट ब्लड एकत्र हुआ। इस कार्य में जवाहरलाल नेहरु चिकित्सालय अजमेर की टीम का उल्लेखनीय सहयोग रहा
पी सी जैन (गंगवाल)
मीडिया प्रभारी
महावीर इंटरनेशनल, अजमेर
9414003852