संत खेतेश्वर महाराज जयंती पर बाड़मेर में निकलेगी विशाल वाहन रैली

badmer newsबाड़मेर।
संत खेतेश्वर महाराज के 105वीं जयंती के अवसर पर बाड़मेर जिले में राजपुरोहित समाज के द्वारा आगामी 22 अप्रेल को 10 बजे शहर में विशाल वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली में बाड़मेर शहर और आसपास ग्रामीण क्षैत्रों के सैकड़ों की संख्या में राजपुरोहित युवा हिस्सा लेंगे। स्थानीय राजपुरोहित समाज भवन जैसलमेर रोड से प्रारंभ होकर यह वाहन रैली बाड़मेर शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरेगी। आयोजन की व्यवस्थाएं संभाल रहे आयोजकों ने बताया कि अखिल विश्व राजपुरोहित खेतेश्वर युवा सेवा संघ के बैनर तले आयोजित इस वाहन रैली में राजपुरोहित समाज के युवा परम्परागत वेशभूषा में श्री खेतेश्वर महाराज के विश्व कल्याण संदेश को शहर में प्रचारित प्रसारित करने के उदृदेश्य से मुख्य मार्गों से होकर निकलेंगे। उन्होंने बताया कि आसोतरा से संत ध्यानराम महाराज के निर्देशानुसार देश भर में हर स्थान पर यह आयोजन संघ द्वारा किया जा रहा है। जिसको देखते हुए समाज के युवा वर्ग में खासा उत्साह है।

error: Content is protected !!