जिला यातायात प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित

IMG_20170519_161837_HDRबीकानेर, 19 मई। जिला यातायात प्रबंधन समिति की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। अतिरिक्त जिला कलक्टर(प्रशासन) यशवंत भाकर की अध्यक्षता में आयाजित बैठक में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने, वेण्डिंग जोन निर्धारण तथा सड़क सुरक्षा सहित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गई।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कहा कि यातायात सम्बंधी समस्याओं के निस्तारण के लिए विभिन्न विभाग आपसी समन्वय रखते हुए कार्य करें। बैठक में नगर निगम की ओर से बताया गया कि जूनागढ़ पुराना बस स्टेण्ड पर चिन्हित पार्किंग स्थल पर बेरिकेटिंग का कार्य पूर्ण किया जा चुका है तथा यहां पर साफ सफाई व लाईटिंग की व्यवस्था के लिए ठेका देकर वर्क ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं। भाकर ने तोलियासर भैंरूजी की गली में लगे ट्रांसफार्मर को शिफ््ट करने के लिए नगर निगम व नगर विकास न्यास के अधिकारियों को मौका मुआयना कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।् भाकर ने कहा कि वेंडिंग जोन निर्धारित करने के लिए नगर निगम व यूआईटी सर्वे कर स्थान चिन्हित करें। साथ ही रतन बिहारी पार्क में पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा नगर निगम यहां नियमित साफ-सफाई करवाए।

भाकर ने कहा कि यातायात विभाग के प्रयासों से जिले में दुपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट का प्रयोग बढ़ा है। इस दिशा में विभाग चालान के अतिरिक्त समझाइश अभियान जारी रखे तथा टे्रफिक वार्डन तैयार किए जाए व युवाओं को सड़क सुरक्षा के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने यातायात निरीक्षक को शहर से निकलने वाले सभी मार्गों पर प्राईवेट बसों के ठहराव के लिए स्थान चिन्हित करने को कहा। बैठक में जिला प्रमुख सुशीला सींवर, मनोनीत सदस्य छैलूसिंह शेखावत, रमेश पारीक, प्रादेशिक परिवहन अधिकारी राजेश शर्मा, डिप्टी सीएमएचओ इन्द्रा प्रभाकर, नगर निगम, नगर विकास न्यास, सार्वजनिक निर्माण विभाग, आरएसआरटीसी के अधिकारी उपस्थित थे।

—–

संसदीय सचिव 23 को नोखा में लेंगे बैठक

बीकानेर, 19 मई। संसदीय सचिव डॉ विश्वनाथ मेघवाल 23 मई को नोखा में फ्लैगशिप योजनाओं का ग्राम पंचायत स्तर पर निरीक्षण, जनसुनवाई तथा सम्पर्क पोर्टल पर सत्यापित प्रकरणों का सत्यापन तथा ब्लॉक स्तरीय व एडोप्टर्स के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

मेघवाल 22 मई को घड़साना से सांय 6.30 बजे रवाना होकर रात 9 बजे बीकानेर पहुंचेंगे तथा सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। वे 23 मई को बीकानेर से प्रातः 8.30 बजे रवाना होकर नोखा पहुंचेंगे तथा प्रातः 10 बजे से फ्लैगशिप योजनाओं का ग्राम पंचायत स्तर पर निरीक्षण, जनसुनवाई तथा सम्पर्क पोर्टल पर सत्यापित प्रकरणों का सत्यापन कार्य करेंगे। मेघवाल नोखा पंचायत समिति सभागार में अपरान्ह 3 बजे से ब्लॉक स्तरीय व एडोप्टर के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में संसदीय सचिव द्वारा राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के निस्तारण के सम्बंध में 6 माह से अधिक अवधि से लम्बित परिवेदनाओं के निस्तारण की समीक्षा, सहायता दिए गए या निरस्त प्रकरणों के प्रति सत्यापन की प्रगति की समीक्षा जनसुनवाई के दौरान प्राप्त परिवेदनाओं को सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज करने की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। वे सांय 6.30 बजे नोखा से बीकानेर आएंगे।

—–

राजस्व शिविरों में प्रकरण निस्तारित

बीकानेर, 19 मई। ‘राजस्व लोक अदालत अभियानः न्याय आपके द्वार’ के तहत शुक्रवार को आयोजित विभिन्न शिविरों में 309 प्रकरण निस्तारित किए गए।

अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) यशवंत भाकर ने बताया कि उपखण्ड अधिकारी न्यायालयों में 33 तथा तहसीलदार न्यायालयों में 276 प्रकरणों का निस्तारण हुआ। उपखण्ड अधिकारी न्यायालयों में धारा 136 के 16, धारा 53 के 2, धारा 88 के 5, धारा 188 के 3, धारा 251 के 1 तथा धारा 83, 183, 212 आर टी के 5 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। 1 म्यूटेशन आवेदन प्राप्त हुआ। वहीं, तहसीलदार न्यायालयों में धारा 135 के 73, खाता दुरूस्ती के 15, खाता विभाजन के 1, राजस्व प्रतिलिपियों के 71 तथा 116 अन्य मामले निस्तारित किए गए। सीमाज्ञान के चार आवेदन प्राप्त हुए।

52 ग्रामीणों को वितरित किए पट्टे

बीकानेर के मूंडसर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर शुक्रवार को आयोजित न्याय आपके द्वार शिविर में 52 पट्टों का वितरण किया गया। विकास अधिकारी कैलाश चौधरी ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण पट्टा वितरण अभियान के तहत प्राप्त किए आवेदनों के निस्तारण कर पट्टे सौंपे गए। इस अवसर पर बीकानेर पंचायत समिति प्रधान राधा देवी, उपखंड अधिकारी एन आर सैनी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल डी पंवार उपस्थित थे।

शनिवार को तीन स्थानों पर आयोजित होंगे राजस्व शिविर

राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत शनिवार को कोलायत के खाखूसर खाजूवाला के 34 केवाईडी वा श्रीडूंगरगढ़ के सूडसर में राजस्व शिविर आयोजित किए जाएंगे।

—-

मुख्यमंत्री शहरी जनकल्याण योजना के तहत शिविर आयोजित

बीकानेर, 19 मई। मुख्यमंत्री शहरी जनकल्याण योजना के तहत शुक्रवार को वार्ड संख्या 5, 8,9,12 व 14 के लिए जस्सूसर गेट स्थित एन एस पी कॉलेज में फॉलोअप शिविर आयोजित किया गया।

शिविर के दौरान नगरीय विकास कर के तहत 2 लाख 66 हजार 65 रूपये प्राप्त हुए। शिविर में जन्म-मृत्यु के 7 प्रमाण पत्र दिए गए। स्टेट ग्रांट एक्ट के तहत 4 आवेदन, खांचा भूमि के 10, भवन मानचित्र का 1, कौशल प्रशिक्षण के 2, स्वरोजगार हेतु व्यक्तिगत ऋण के 10 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में भूमि संबंधी कायोर्ं के साथ-साथ आधार एवं भामाशाह पंजीकरण व कार्ड बनवाने का कार्य भी किया गया।

error: Content is protected !!