सांसद पंचारिया का न्यास अध्यक्ष रांका ने किया स्वागत

narayan panchariya-mahaveerबीकानेर। राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया का बीकानेर पहुंचने पर सर्किट हाउस में नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। न्यास अध्यक्ष रांका से वार्ता करते हुए पंचारिया ने कहा कि शहर में विकास के लिए जुटें व सरकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों में प्रसारित कर जनता को लाभ पहुंचाने का दायित्व निभाएं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, भाजपा देहात अध्यक्ष सहीराम दुसाद, अशोक प्रजापत, विजय उपाध्याय, अनवर अजमेरी, दिनेश सांखला तथा प्रणव भोजक सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!