बाड़मेर 19 जून
खैरो ए बरकत का महीना रमजान में दूसरे मुसलमान रोजेदार भाईयो को रोजा इफ्तार कराने पर रोजा का पूरा अज्र मिलने का वादा है। इसी नियत के साथ मरहूम नदीम खान की चौथी बरसी पर समाजसेवी एवं दारूल उलूम फैजे सिद्धिकीया संस्था के सचिव अब्दुल रषीद द्वारा सामूहिक रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन रेलवे कुआ नम्बर तीन मदरसा रोड़ पर हुआ। सायं सात बजकर बयालीस पर जैसे ही रोजा खोलने का वक्त हुआ इफ्तार की दुआ के साथ रोजेदारों ने रोजा खोला और दोनों हाथ ऊपर पर कर देष की खुषहाली और अमन चैन व आपसी सौहार्द व मरहूम नदीम खान के लिए दुआ-ए-मगफिरत की गई। रोजेदारों ने मगरीब की नमाज अदा की । इस दौरान रोजेदारों को बधाई देने सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी भी उपस्थित थे। उन्होनें रोजेदारों के साथ इफ्तार किया। इस दौरान बड़ी संख्या मंे बच्चे, बुजुर्ग, युवा व महिलाओं ने षिकरत की।
सांसद चौधरी ने रोजेदारों को मुबारक देते हुए भाईचारा, आपसी सौहार्द व अपनत्व की मिसाल बताया। सांसद ने सचिव अब्दुल रषीद के ऐसे सामाजिक आयोजन को सराहनीय बताया। सचिव अब्दुल रषीद न सांसद सोनाराम चौधरी का माला पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर समाजसेवी कैलाष कोटड़ीया, नगर अध्यक्ष मोहन कुर्डिया, पार्षद जगदीष खत्री, अनिल सेठीया, शाह मोहम्मद सिपाही, नजीर मोहम्मद, मोहम्मद रफीक मोहमद खिलजी, सलीम खिलजी, रषीद अली मगन खान, अ. रहमान तेली, अलीषेर राठौड़, रजा मोहम्मद, शबीर भाई इत्यादि मौजूद थे।
रोजेदारों की सेवा में मोहम्मद अबेष, जाकिर कोटवाल, आमीर भाई, जाकिर मोहम्मद, साबीर हुसैन उर्फ गोपसा, सदीक मोहम्मद, सिकन्दर खान धवा, इकबाल बागावास, अफजल खिलजी, फिरोज खान इकबाल खान, संजय उर्फ तनु इत्यादि इफ्तार पार्टी के दौरान व्यवस्था संभाली।
वहीं महिला रोजदारों के लिए सईदा, तबस्सुम, रूखसार, फुलवानो, जुबेदा, जायदा, मुनिया, रजिया, रोषन, शेर बानो, पिनू इत्यादि ने महिलाओं ने व्यवस्था संभालने में अग्रणी भूमिका निभाई।
अब्दुल रषीद
सचिव
दारूल उलूम फैजे सिद्धिकीया
मो. 9414106725