बालोतरा प्रधान ओमप्रकाष भील मिले पिडि़त परिवार से

परिवार का न्याय के इंतजार में धरना 20 वें दिन जारी
badmer newsबाड़मेर 21 जून
भील समाज जिलाध्यक्ष भूराराम भील ने बताया कि खेताराम भील के हत्या प्रकरण को लेकर चल रहे धरने के प्रतिनिधियों ने बुधवार को मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। मृतक के परिवार को आज दिन न्याय नहीं मिलने पर मृतक की पत्नी लेहरी देवी, उसके चार मासूम बच्चे, माता पिता बुधवार से भूख हड़ताल पर बैठ गया, इनकी भूख हड़ताल में अब प्रतिदिन दो लोग और जुड़ते जायेगें।
समाजसेवी पेमाराम जैसलमेर ने कहा कि धरने पर बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हो रहे है। अगर समय रहते हमारी मांगे पुरी नहीं की तो आन्दोलन को विषाल स्तर पर किया जायेगा और उससे स्थिति बिगड़ती है तो उसके लिए पुलिस प्रषासन की जिम्मेदारी रहेगी। इसका खामियाजा सरकार को भुगतान पडे़गा। बालोतरा प्रधान ओमप्रकाष भील धरने पीडि़त परिवार से धरनास्थल पर मिले तथा न्याय दिलाने का पूर्ण आष्वासन दिया ।
आज धरने के दौरान गंगाराम, खुमाणाराम पूर्व तहसीलदार, जेठाराम मकवाना पूर्व अध्यक्ष भील समाज, जेठाराम, भूराराम भील जिलाध्यक्ष, चौखाराम बक्से का तला, भीखाराम गागरीया, नसीरराम, अमोलखराम, तगाराम, करमूराम, अषोक कुमार, श्रवण कुमार, भोमाराम, सुरेष सेड़वा, कमलाराम, कालूराम पूर्व पार्षद, फूसाराम भील चौहटन पूर्व अध्यक्ष, किषनाराम पूर्व सरपंच, धोखलाराम, सोढाराम, नाथूराम, मघाराम पूर्व सरपंच बंधड़ा, श्रवण कुमार चंदेल, सोनाराम चाडी, किषनलाल जिला परिषद सदस्य, दुर्गाराम सोमोणी पूर्व थानेदार, सवाईराम मेघवाल, पूराराम महाबार, रूपाराम, बीबरलराम, कुम्पाराम, वेदाराम, रिड़मलराम, सहित कई दलित नेता धरने में शरीक हुए तथा मृतक के माता पिता, पत्नी व चार मासूम बच्चे आदि उपस्थित रहे और पीडि़त परिवार को न्याय मिलने पर जिलाध्यक्ष भूराराम भील ने कहा कि जल्द ही बड़े स्तर पर उग्र आन्दोलन किया जायेगा।

(दानाराम वाघेला)
जिलाध्यक्ष
दलित आदिवासी संघर्ष समिति बाड़मेर

error: Content is protected !!