लकड़ी का अवैध परिवहन करते दो मिनी ट्रक पकड़े

bikaner samacharबीकानेर, 1 जुलाई। संभागीय मुख्य वन संरक्षक उड़नदस्ता दल द्वारा शुक्रवार रात सत्तासर फांटे पर अवैध लकड़ी परिवहन करते दो मिनी ट्रक पकड़े।

सहायक वन संरक्षक (उड़नदस्ता) भीमसिंह सोलंकी ने बताया कि पकड़े गए ट्रकों में शीशम व बबूल की लकड़ी भरी हुई थी। चालकों के पास परिवहन अनुज्ञापत्र नहीं पाए जाने पर दोनों वाहन जब्त कर लिए गए। दोनों ट्रक तिरपाल से ढककर बीकानेर की ओर लाए जा रहे थे। विभाग द्वारा अवैध लकड़ी परिवहन के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई। इसके बाद विभाग द्वारा धरपकड़ की गई। अवैध लकड़ी परिवहन करने वालों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

– मोहन थानवी

error: Content is protected !!