आम आदमी पार्टी ने रविवार को केशवपुरा के 2 दर्जन मामलो का किया खुलासा
फ़िरोज़ खान
कोटा-2 जुलाई । सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पॉस मशीनो से खाद्य सामग्री वितरण कर पार्दशिता के दावे कर रही सरकार की शाख को रसद विभाग के कार्मिक व राशन डीलर मिली भगत से भटटा लगा रहे हैं शहर मे सरकरी राशन की काला बाजारी हो रही है खाद्य सुरक्षा मे पात्र लोगो के नाम से गेंहॅू व केरोसिन का अवैध फायदा उठाया जा रहा है पात्र लोगो से अर्से से खाद्य सामग्री नही मिल रही है पॉश मशीनो की अनिवार्ता के बाद भी राशन सामग्री वि तरण मे गडबडी की सिकायतो पर रविवार को आम आदमी पार्टी नेता पार्षद मोहम्मद हुसैन व हेमराज महावर ने 25 राशन कार्डो को खाद्य विभाग की बैबसाइड पर देखा जिन्हे गेहू व केरोसिन निरंतर मिल रहे हैं हुसैन व हेमराज ने जब इन राशन धारको से उनके घर जाकर मिले तो लचर सरकारी तंत्र का एक नया घोटाला सामने आया
हुसैन ने बताया कि भंवर सिंह सोलंकी जो कि केन्द्रीय नारकोटिक ब्यूरो के सरकारी कर्मचारी हैं उनका नाम खाद्य सुरक्षा मे शामिल कर रखा है और उपभोक्ता ने अभी तक कोई खाद्य सामग्री नही ली है जबकि भंवर सिह के राशन कार्ड से राशन डीलर रामचरण निवासी- केशवपुरा सेक्टर-7 ने नवम्बर 2016 से मार्च 2017 तक 140किलो.गेहू उठा लिया है इसी तरह राजपूत कॉलोनी केशवपुरा मे सत्यापन किया गया तो एसे 20-25 राशन कार्ड सामने आये जिन्हे राशन डीलर ने खाद्य सामग्री नही दी पर बेबसाइड पर गेहू व केरोसिन देना बता रखा है इसी तरह दूसरा डीलर रामनारायण नामा की दुकान पर भी 2 राशन कार्ड पाये गये जिसमे डीलर ने उपभोक्ताओ को गेहू व केरोसिन नही दिया पर खाद्य सुरक्ष की बेबसाइड पर उन उपभोक्ताओ को देना बता रखा है सोमवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हेमराज महावर के नेतृत्व मे जिला रसद अधिकारी को ज्ञापन देकर घोटाले बाज राशन डीलरो व उनसे मिली भगत कर जनता व सरकार को चूना लगाने वालो पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की माग करेंगें ।