अजय मेहता बने उद्योग एवं व्यापार प्रकोश्ठ जिलाध्यक्ष

01-1फ़िरोज़ खान
बारां 06 जुूलाई। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट के निर्देशानुसार अजय मेहता को कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ का बारां जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव कैलाश जैन ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जैन भाया एवं जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल के प्रयासों से राजस्थान प्रदेश काग्रेस कमेटी उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष सीताराम अग्रवाल द्वारा अंता अंता अजय मेहता को कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ का बारां जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

अजय मेहता के उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेसजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश नेतृत्व एवं प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जैन भाया, जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल का आभार व्यक्त किया है।

error: Content is protected !!