बाड़मेर। सत्रह दिवसीय भगवान अग्रसेन जयंति महोत्सव की शुरूआत शनिवार रात्रि को भगवान अग्रसेनजी महाराज की प्रतिमा के पर अखण्ड़ ज्योत लगाकर की गई। रविवार को राउण्ड़र प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में युवा वर्ग का उत्साह रहा इस प्रतियोगिता मे करीब 64 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया।
अग्रवाल पंचायत बाड़मेर के कार्यकारिणी सदस्य राजाराम सर्राफ ने बताया कि भगवान अग्रसेन जयंति महोत्सव का आगाज अग्रवाल पंचायत के अध्यक्ष मूलचन्द जी मोदी की अध्यक्षता में किया गया। रविवार को प्रातः हाई स्कुल के प्रांगण मे राउण्डर प्रतियोगिता आयेजित की गई। इस प्रतियोगिता में करीब 64 प्रतियोग़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें 4 टीमों का लॉटरी से अध्यक्ष द्वारा चयन किया गया। सबसे पहले ए से बी टीम व सी से डी टीम का मैच हुआ जिसमें बी से डी टीम विजेता रही।
सर्राफ ने बताया कि फाईनल मैच में डी टीम सुरेश गोयल एण्ड पार्टी द्वारा टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया। यह टीम 82 रन बनाकर आउट हो गई। सी टीम गणपत गुप्ता एण्ड पार्टी के द्वारा 10 विकेट खोकर 85 रन बनाकर अपना लक्ष्य पूरा कर विजेता रही। राउण्डर मैच के दौरान इतना उत्साह रहा कि समाज के सैकड़ों व्यक्ति हाई स्कुल मैदान में उपस्थित रहकर प्रतियोगियों का उत्साहवर्द्धन किया।
सर्राफ ने बताया कि दिनांक 4 सितम्बर को पुरूष वर्ग की कैरम प्रतियोगिता एवं 6 सितम्बर बुधवार को महिला वर्ग की कैरम प्रतियोगिता अग्रवाल पंचायत भवन संख्या 1 व 2 में आयेजित की जायेगी। शनिवार रात्रि को भगवान अग्रसेनजी की प्रतिमा के समक्ष अखण्ड ज्योत के कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
सत्रह दिवसीय अग्रसेन जयंति महोत्सव में दिनांक 8 सितम्बर को महिलाओं की सुपर सिक्स प्रतियोगिता व, 9 सितम्बर को महिलाओं की भजन प्रतियोगिता व युवक-युवतियों, पुरूष-महिलाओं की एक्सटोम्पोर व्यक्तिगत एक्टिविटी प्रतियोगिता आयोजित की जायेंगी, दिनांक 10 सितम्बर को बालक व पुरूष वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता प्रातः हाई स्कुल मैदान में आयेजित की जायेंगी। व महिलाओं एवं बालिकाओं की मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन अग्रवाल पंचायत भवन में किया जायेंगा। दिनांक 11 सितम्बर को नन्हे-मुन्हे बालक-बालिकाओं की कविता प्रतियोगिता, बालक-बालिकाओं के पेन स्टेण्ड बनाना प्रतियोगिता, युवक-पुरूष वर्ग व युवतियों-महिलाओं वर्ग की मटका फोड़ प्रतियोगिता। दिनांक 12 सितम्बर मंगलवार को बच्चों की स्मरण शक्ति प्रतियोगिता, युवक-पुरूष वर्ग व युवतियों-महिलाओं वर्ग की मटका थ्रो प्रतियोगिता।
दिनांक 13 सितम्बर बुधवार को विवाहित पुरूष वर्ग व विवाहित महिला वर्ग की म्युजिकल चैयर प्रतियोगिता तीन वर्ग में बालिकाऐं व महिलाओं की रंगोली प्रतियोगिता, दिनांक 14 सितम्बर गुरूवार को बालिकाओं की साड़ी पहनों प्रतियोगिता व पुरूष वर्ग की सुपर सिक्स प्रतियोगिता, दिनांक 15 सितम्बर को बालिका व महिला वर्ग की कान्हा सिटी प्रतियोगिता एवं बालक-बालिकाआंे की एडमड प्रतियोगिता, 16 सितम्बर शनिवार को बालक-बालिकाआंे की एक्टिंग करना प्रतियोगिता व चार वर्गों में बैडमिंटन प्रतियोगिता, दिनांक 17 सितम्बर रविवार को प्रातः वॉलीबॉल प्रतियोगिता तथा टी. टी. स्कूल मैदान में खेलकूद प्रतियोगिताऐं आयोजित की जायेगी। 17 सितम्बर रविवार को दोपहर पंचायत भवन मेें सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, अविवाहित बालक-बालिकाआंे की डांस प्रतियोगिता, 18 सितम्बर सोमवार को नन्हे मुन्ने बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता व हाउजी गैम प्रतियोगिता, 19 सितम्बर मंगलवार को महिला वर्ग की मटकी में से सिक्के निकालने की प्रतियोगिता एवं अविवाहित बालक-बालिकाआंे की एक मिनट प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। 20 सितम्बर बुधवार सांय को मेघावी विद्यार्थी सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा। 21 सितम्बर गुरूवार को अग्रसेन जयंति के दिन युगपुरूष भगवान अग्रसेनजी की प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली जायेगी।