कोलायत विधायक भंवर सिंह भाटी के कर कमलों द्वारा हुआ उद्गाटन
बीकानेर, नाल बडी गांव में विद्युत विभाग कार्यालय के पास स्व. बाबूलाल जोडा की स्मृति में सोनी प्याऊ का उद्गाटन कोलायत विधायक भंवर सिंह भाटी एवं कांग्रेस वरीष्ठ नेता अब्दुल मजीद खोखर के कर कमलों द्वारा किया गया । कार्यक्रम के दौरान भाटी ने कहा कि जल सेवा बेहद पुण्य का कार्य है ऐसे कार्यों से दुसरे सक्षम व्यक्तियों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। सोनी प्याऊ का निमार्ण करवाने वाले ओमप्रकाश सोनी ने बताया कि महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय से लेकर गांधी प्याऊ तक बीच रास्तें में कोई प्याऊ नहीं है जिसकी वजह से उस रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों को शुद्ध एवं शीतल पीने योग्य जल की समस्या न हो इसलिए जनप्रेरणा से प्रेरित होकर अपने पिताजी की स्मृति में प्याऊ का निर्माण करवाया। सोनी प्याऊ के रखरखाव व प्रबंध की जिम्मेदारी विष्णु सोनी ओर निर्मल सोनी द्वारा ली गयी।