इण्डियन ट्रेलब्लेजर वीमन अवॉर्ड से नवाजा जाएगा महिलाओं को

16 सितम्बर को तोतूका भवन में होगा समारोह!

FB_IMG_1505133183146जयपुर। साहस, संघर्ष एवं कठिन परिश्रम को आधार बनाकर समाज के लिए नई राहें तैयार करने वाली महिलाओं को अब उन्हीं की परिभाषा में नई पहचान दी जाएगी। अपनी सूझबूझ, नव प्रयोगों और उद्यमषीलता के बल पर मिसाल कायम करने वाली महिलाओं को ‘‘इण्डियन ट्रेल ब्लेजर वीमन अवॉर्ड’’ से सम्मानित किया जाएगा। भारत के इस अनूठे महिला पुरस्कार समारोह में साहित्य, कला, षिक्षा, चिकित्सा, नृत्य, उद्यमिता, व्यापार, समाजसेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाएं ‘‘ इण्डियन ट्रेल ब्लेजर वीमन अवॉर्ड’’ से नवाजी जाएंगी। ‘‘इण्डियन ट्रेल ब्लेजर वीमन अवॉर्ड’’ समारोह 16 सितम्बर 2017 को शाम 4 बजे से नारायण सिंह चौराहा स्थित तोतूका भवन में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान भव्य फ़ैशन शो भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें फैषन डिजाइनर फराह अन्सारी का कलेक्शन पहनकर मॉडल्स रैम्प पर कैटवॉक करेगीं।

‘‘इण्डियन ट्रेल ब्लेजर वीमन अवॉर्ड’’ के आयोजक नीरज माथुर और प्रीति सक्सेना ने बताया कि इस पुरस्कार के लिए उन महिलाओं का चयन किया गया है, जिन्होंने अपने लिए नई राहें चुनते हुए अन्य महिलाओं को उस राह पर अनुगामी बनाने की मिसाल दी है। ‘‘इण्डियन ट्रेल ब्लेजर वीमन अवॉर्ड’’ के लिए एसएमएस मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग की सीनियर प्रोफेसर डॉ. चन्द्रकला माथुर को ब्राण्ड ओनर बनाया गया है, वहीं अवॉर्ड समारोह समिति में शिल्पा जैन, शिखा तिवारी, मधुलिका सिंह, नीरा जैन व शिल्पी शाह,जयेश गदिया प्रमुख तौर पर शामिल हैं।

‘‘इण्डियन ट्रेल ब्लेजर वीमन अवॉर्ड’’ समारोह की सहसंयोजक प्रीति सक्सेना ने बताया कि इण्डियन ट्रेल ब्लेजर वीमन अवॉर्ड समारोह में महिलाएं 5 राज्यों का प्रतिनिधित्व करेगी! इस अवॉर्ड के लिए 200 से अधिक प्रविष्ठियां प्राप्त हुई थीं, जिनमें निर्णायक मण्डल ने प्रमुख संघर्षषील महिलाओं का पुरस्कार के लिए चयन किया है। इनमें से कई महिलाएं ऐसीं भी हैं, जिन्होंने अपने निजी जीवन की अनछुई घटनाओं को भी समाज के सामने लाकर औरों को प्रेेरणा देने का प्रयास किया है। इन महिलाओं को पुरस्कार स्वरूप प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी भेंट किए जाएंगे।
इसमें महिलाएं रैम्प पर कैटवॉक करेगीं।
इसमे महिलाओं को देहदान, अंगदान और रक्तदान के लिये जागरूक भी किया जाएगा

error: Content is protected !!