श्री जैन कन्या पी. जी. महाविद्यालय में कला संकाय की तरफ से फ्रेषर पार्टी का आयोजन किया गया। राजस्थानी संस्कृति को सकार करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. सन्ध्या सक्सेना ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्ज्वलित करके किया कार्यक्रम में छात्राओं ने राजस्थानी वेषभूषा मे राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में आमंत्रित विष्ष्टि अतिथियों में श्रीमती शारदा जी डागा, श्रीमती संतोष बोथरा, श्रीमती जयश्री बोथरा, व श्रीमती ममता रंाका उपस्थित रही। महाविद्यालय प्राचार्या ने उनका चुनरी उढा कर स्वागत किया। राजस्थानी वेषभूषा में सजी- धजी छात्राओं ने केट वॉक की और अपनी -अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।प्रतियोगिता में मिस टेलेंट जीवप्रभा भोजक , मिस पर्सनेलेटी एकता मारू, मिस ब्यूटि नेहा चारण, मिस कानफिडेन्ट उर्मिला कडेला, मिस फ्रेषर पूजा पुरोहित चुनी गई। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका श्रीमती शीतल शर्मा, सुश्री मिनाक्षी व्यास, श्री अरूण सक्सेना ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन निवेदिता चौहान, ज्योतिका , नोविता एंव ममता ने किया।
प्राचार्या