अमरपुरा में रात्रि चैपाल
बीकानेर,16 सितम्बर। संसदीय सचिव डाॅ.विश्वनाथ मेघवाल ने कहा कि खाजूवाला विधान सभा क्षेत्र में भूमि के दोहरे आंवटन के मामलों का निस्तारण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिना विवाद के ऐसे मामलों का निस्तारण करके,खातेदारी अधिकार दिए गए हैं। छत्तरगढ़ में भू-दान के मामलों में 21 किसानों को खातेदारी अधिकार दिए हंै।
संसदीय सचिव शुक्रवार को खाजूवाला पंचायत समिति की ग्राम पंचायत अमरपुरा के अटल सेवा केन्द्र में आयोजित रात्रि चैपाल में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसानों की खातेदारी से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का समाधान किया जा रहा हैं। चाहे वह भूदान की हो या दोहरे आवंटन से संबंधित। उन्होंने कहा कि बिना विवाद के मामले का निस्तारण कर दिया है। जिन मामलों में विवाद है,उनको उच्च स्तर पर भेजा गया है।
डाॅ.मेघवाल ने कहा कि इस क्षेत्र में जितने भी डी-काॅलोनाईजेशन,खातेदारी और किसानों की अन्य सस्याएं है,उनका समाधान करवाने के प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा अमरपुरा में गौरवपथ की स्वीकृति दी गई है। जिस पर 60 लाख रूपये खर्च कर, एक किलोमीटर सीसी रोड बनेगी। उन्होंने कहा कि भानीपुरा को जलग्रहण योजना के तहत चयन किया गया है। इससे भानीपुरा के विकास पर करीब 3 से 4 करोड़ रूपये खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की क्षतिग्रस्त नाॅन पेचबल रोड और पेचवर्क योग्य सड़कों पर काम करवाने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। रामसर व भानीपुरा की स्कूलों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
डाॅ.मेघवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने कमजोर और कृषक समुदाय के लिए विशेष योजनाएं शुरू की है। ग्रामीण इनकी जानकारी लेकर लाभ उठाए। आमजन ग्राम सेवक से योजनाओं की जानकारी ले। उन्होंने कहा कि अटल सेवा केन्द्रों में सरकारी योजनाओं के पोस्टर लगाकर,जानकारी दी जाये। उन्होंने कहा कि इस चैपाल में प्रस्तुत परिवेदनाओं का प्राथमिकता से हल किया जायेगा।
इस अवसर पर जिला कलक्टर अनिल गुप्ता ने ग्रामीणों द्वारा पेयजल समस्या रखे जाने पर कहा कि अमरपुरा और भानीपुरा में जिन लोगों ने अवैध पेयजल कनेक्शन कर रखे है,उनको अभियान चलाकर हटाया जायेगा। इसके लिए उन्होंने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अभियन्ता को आगामी सप्ताह में अभियान चलाकर,कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने गांव में पेयजल समस्या के समाधान के लिए उच्च जलाश्य के प्रस्ताव बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत अमरपुरा में पशुओं में टीकाकरण की जानकारी ली और कहा कि शीघ्र ही पशुओं को टीका लगाने के लिए शिविर लगाया जायेगा। उन्होंने श्रम कल्याण विभाग की समीक्षा की और संयुक्त निदेशक श्रम विभाग को श्रमिकों की डायरी बनाने के लिए 25 सितम्बर को अमरपुरा में शिविर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस शिविर में आस-पास के ई-मित्र केन्द्र संचालकोें को बुलाकर,श्रमिकों की डायरी आॅन लाईन पंजीकरण करने के बारे में जानकारी दी जाये।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने चक 2 एएमआर के मुरब्बा नम्बर 106/35 के किला नम्बर 21,22 व मुरब्बा नम्बर 106/136 के किला नम्बर 1 से 12,19 व 20 में पहले से चली आ रही मेघवाल समाज की श्मशान भूमि आवंटित करने तथा वर्तमान में आवंटित भूमि को निरस्त करवाने,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के ऊपर से गुजर रही 11000 वाॅल्टेज की विद्युत लाइन को स्थानान्तरित करवाने,ग्राम अमरपुरा में आबादी क्षेत्र में खेल मैदान हेतु भूमि आरक्षित करवाने की मांग की। रात्रि चैपाल में उपखण्ड अधिकारी राजेश नायक सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।