एक आरोपी गिफ्तार
पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ़, जिला बीकानेर में दिनांक 09.05.2017 को श्री नवीन कुमार कनिष्ठ अभियन्ता जोधपुर विधुत वितरण निगम लिमिटेड श्रीडूंगरगढ़ ने लिखित रिपोर्ट दी कि निगम का केशियर श्री रामनिवास गोदारा 30,21,379/- रूपये एसबीआई शाखा मैन बाजार श्रीडूंगरगढ़ में जमा करवाने गया था। श्री रामनिवास गोदारा द्वारा बैंक केशियर से बातचीत के दौरान रूपयों से भरे थैले से ध्यान हटने पर 30,21,379/- रूपयों से भरे थैले को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया आदि रिपोर्ट पर अभियोग संख्या 104/17 धारा 379 भादस में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया व घटना के बाद जिला बीकानेर व चुरू में नाकाबन्दी करवायी गयी।
प्रकरण के खुलासे के लिये श्री सवाईसिंह गोदारा पुलिस अधीक्षक बीकानेर के निर्देश पर थानाधिकारी श्रीडूंगरगढ़ विष्णुदत्त पु.नि. के नेतृत्व में श्री सुरेश कुमार हैड कानि. 118, श्री रामफलसिंह हैड कानि. 176, श्री कृष्ण कुमार कानि. 522, श्री विनोद कुमार कानि. 2175 पुलिस लाईन बीकानेर की टीम गठित की गयी। श्री दीपक यादव कानि. साईबर सेल पुलिस अधीक्षक कार्यालय बीकानेर ने तकनीकी साधनों से प्रकरण को ट्रेस आउट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी व श्री सन्दीप कुमार कानि 719 पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ़ द्वारा घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज व कस्बा श्रीडूंगरगढ़ में लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज प्राप्त कर प्रकरण के खुलासे में सहयोग किया ।
प्रकरण में अभियुक्त ओम सिसोदिया पुत्र अशोक सिसोदिया जाति सांसी उम्र 20 साल निवासी कडिया पुलिस थाना बोडा जिला राजगढ (मध्य प्रदेश) को पुलिस टीम द्वारा बोडा से गिरफ्तार कर मुलजिम की ईतला से उसके कडिया गांव स्थित घर से 15.00 लाख रूपये बरामद किये गये है। घटना में शामिल मुलजिम शाका पुत्र भरतसिंह जाति सांसी निवासी गुलखेडी पुलिस थाना बोडा जिला राजगढ (मध्य प्रदेश) की तलाश जारी है। मुलजिम ओम सिसोदिया को न्यायालय में पेश कर रिमाण्ड प्राप्त कर अनुसंधान किया जा रहा है।
तरीका वारदात:- मुलजिमान बैंकों में बच्चों के माध्यम से बैंक में पैसे जमा करवाने वाले व पैसे निकालने वाले ग्राहकों का ध्यान हटाकर मैला, केमिकल आदि लगाकर वारदात को अंजाम देते है व घटनास्थल से 40 से 50 किलोमीटर दुर शहर/कस्बों में रेल्वे स्टेशन/बस स्टैण्ड के आस पास डेरा लगाकर रहते है और वारदात करने बाद फरार हो जाते है।
कार्यालय जिला पुलिस अधीक्षक, बीकानेर।
प्रेस-विज्ञप्ति (16-09-2017)
मोटर साईकिल चोरी की वारदात करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 02 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जा से 07 मोटर साईकिल बरामद
शहर बीकानेर मे आये दिन हो रही मोटर साईकिल चोरी की वारदातों को उजागर करने हेतु श्री सवाई सिंह गौदारा, आई.पी.एस. जिला पुलिस अधीक्षक, बीकानेर के निर्देशानुसार थाना गंगाशहर में एक टीम गठित कर मोटर साईकिल चोरी करने वालों की धर पकड हेतु विशेष टीम गठित की गई। पुलिस थाना गंगाशहर के कानि श्री हरेन्द्र सिंह 1388 को जरिये मुखबिर सूचना मिलने पर आज दिनांक 16-09-2017 को मुल्जिम शुभकरण पुत्र देवकिशन जाति कुमावत उम्र 25्र साल निवासी कुम्हारो का मोहल्ला भीनासर गंगाशहर बीकानेर व विजय कुमार पुत्र खेमाराम नाई उम्र 35 साल निवासी चित्रा आईस फैक्ट्री के पास भीनासर गंगाशहर बीकानेर को गिरफ्तार किया गया। इन दोनों मुल्जिमानो ने बीकानेर शहर मे पुलिस थाना कोटगेट मे गणपति प्लाजा, भैरुजी की गली, के.ई.एम रोड, पुलिस थाना सदर मे कचहरी परिसर, पुलिस थाना जामसर मे खारा व बीकानेर शहर मे मोटर साईकिल चोरी करना स्वीकार किया है। उक्त मुल्जिमान के कब्जे से तीन हिरो होण्डा स्पेलण्डर प्लस, एक बजाज डिस्कवर, दो हिरो होण्डा पैशन, एक हिरो प्लस मोटर साईकिल बरामद की गई। मुल्जिम शुभकरण नशा करने का आदि है। मुल्जिम शुभकरण मोटर साईकिल ठीक करने का मिस्त्री है जो मास्टर की से मोटर साईकिल का लोक खोलकर मोटर साईकिल चोरी करते है व चोरी के बाद मोटर साईकिल के चैसिस नम्बर मिटा देते है तथा नम्बर प्लेट हटा देते है। उक्त मुल्जिमान मोटर साईकिल को 2-3 हजार रुपये मे आगे बैच देते है। उक्त मुल्जिमान काफी समय से मोटर साईकिल चोरी की वारदाते कर रहे है। जो शहर मे भीड़ भाड़ वाले स्थानो पर चोरी की वारदाते करते है। उक्त मुल्जिमान से चोरी हुए अन्य मोटर साईकिल के बारे मे पुछताछ की जारी है। उक्त मुल्जिमान ने दिनांक 02-09-2017 को पुलिस थाना कोटगेट मे बी. सेठिया गली मे श्री रामचन्द्र सिरोही की मोटर साईकिल हिरो होण्डा पैशन नम्बर आरजे-07-एस.एस-2465 चोरी की थी। इस पर पुलिस थाना कोटगेट मे प्रकरण संख्या 265 दिनांक 02-09-2017 धारा 379 भा.द.स दर्ज है। जिसमे आज उक्त दोनो मुल्जिमानो को गिरफ्तार किया गया। जिनको कल दिनांक 17-09-2017 को पेश न्यायालय किया जावेगा। उक्त मुल्जिमानो को ट्रेस आउट करने मे श्री हरेन्द्र सिंह कानि. 1388 पुलिस थाना गंगाशहर बीकानेर का महत्वपूर्ण योगदान है।