फ़िरोज़ खान
सीसवाली 17 सितंबर । राजस्थान सर्व ब्राह्मण महासभा मंडल सीसवाली का स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह भटेडी बालाजी धाम पर रविवार को संपन्न हुआ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान ब्राहमण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश शर्मा थे । अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेंद्र गौतम ने की । विशिष्ट अतिथि हरिओम प्रधान, कुश कुमार मिश्रा, जटा शंकर शर्मा, किरण भार्गव, वाइस चेयरमैन राजेंद्र शर्मा, आलोक शर्मा, विष्णु गौतम, दुष्यंत शर्मा, परमानंद शर्मा, प्रधान मंजू दाधीच, रमेश दाधीच ,आदि थे । इस मौके पर अशोक शर्मा ठेकेदार का सम्मान किया गया । मंच संचालन मनोज कुमार शर्मा ने किया । कार्यक्रम में रायथल उदपुरिया तिसाया मुंडली श्रीनाल मुंडला समाज के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में सीसवाली मंडल की नवनियुक्त कार्यकारणी का स्वागत एवं सम्मान किया गया ।