अलवर: राजस्थान के अलवर से बीजेपी सांसद महंत चांद नाथ का निधन हो गया है. शोक के कारण अलवर में पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आज के सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं. अलवर से भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर ने यह जानकारी दी है.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और नाथ सम्प्रदाय से ताल्लुक रखने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित अन्य लोगों ने उनके निधन पर शोक जताया है. महंत चांदनाथ 61 वर्ष के थे. सूचनाओं के मुताबिक, वह दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती थे. उन्होंने कल मध्यरात्रि के करीब अंतिम सांस ली. भाजपा के राज्य प्रवक्ता आनंद शर्मा ने बताया कि चांदनाथ कैंसर से पीड़ित थे.