नामांकन भरने वाले प्रत्याशियों के साथ में उमड़े समाज जन का दृश्य l. फोटो लोकेश मेनारियामेनार l आठ अक्टूबर को होने वाले अखिल भारतीय मेनारिया ब्राह्मण समाज के चुनाव को लेकर नामांकन तिथि के अंतिम दिन रविवार को राष्ट्रीय एवं जॉन पदों पर चुनाव हेतु 23 सदस्यों ने अपना नामांकन प्रस्तुत किया है । चुनाव कार्यक्रम को देखते हुए युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है l प्रत्याशियों के साथ सैंकड़ों की संख्या में समाज जन नामांकन प्रस्तुत करने हेतु चुनाव कार्यालय पहुंचे l मुख्य चुनाव अधिकारी भंवर लाल मेनारिया ने हमारे संवाददाता लोकेश मेनारिया को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बताया कि निर्धारित समयावधि तक राष्ट्रीय पदों पर अध्यक्ष पद के लिए सोहन मेनारिया – रानीखेड़ा , भगवती लाल मेनारिया – चोरवड़ी एवं जसराज मेहता इंदौर , कोषाध्यक्ष पद के लिए बद्रीलाल – गवारडी , मुकेश कुमार – रानीखेड़ा एवं मुकेश कुमार रुंडेडा तथा महामंत्री पद के लिए भगवती लाल – चोरवड़ी , मनोज – चित्तौड़गढ़ एवं मोहनलाल – रुंडेडा के आवेदन प्राप्त हुए हैं l इसी तरह वल्लभनगर , गिर्वा , मध्य प्रदेश , एवं चित्तौड़गढ़ – प्रतापगढ़ चारों जॉन से उपाध्यक्ष एवं मंत्री पद के लिए कुल 23 आवेदन प्राप्त हुए हैं l जिनमें गिरवा जॉन से उपाध्यक्ष पद पर बंसी लाल मेनारिया एक ही आवेदन पत्र प्राप्त होने से निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं 23 सितंबर तक आवेदन वापसी की तिथि निर्धारित है इसके बाद 8 अक्टूबर को मतदान प्रक्रिया होगी मतदान प्रक्रिया के बाद उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा l